ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

Pushpa 2 Box Office Collection: पुष्पा 2 ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 1000 करोड़ के पार हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका की फिल्म

Pushpa 2 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (allu arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने रिलीज के महज 7 दिनों में ही

Pushpa 2 Box Office Collection: पुष्पा 2 ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 1000 करोड़ के पार हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका की फिल्म
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pushpa 2 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (allu arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने रिलीज के महज 7 दिनों में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इंडियन सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।


'पुष्पा 2' ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने इतनी तेजी से 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्में भी फीकी पड़ गई हैं। इस फिल्म ने 'बाहुबली 2' जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्म के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।


फिल्म की सफलता का श्रेय अल्लू अर्जुन के दमदार अभिनय, सुकुमार के निर्देशन और फिल्म की कहानी को जाता है। अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा राज' के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। रश्मिका मंदाना ने भी फिल्म में शानदार अभिनय किया है। 'पुष्पा 2' की सफलता का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। 


बता दें कि पहले दिन फिल्म ने 283.91 करोड़, दूसरे दिन- 134.63 करोड़, तीसरे दिन- 159.27 करोड़, चौथे दिन-204.52 करोड़, पांचवें दिन- 101.35 करोड़, छठे दिन- 80.74 करोड़ और सातवें दिन 69.03 करोड़ की कमाई की है। कुल कमाई की बात करें तो पुष्पा 2 अबतक 1032.45 करोड़ की कमाई कर चुकी है।