ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

प्रेग्नेंसी में भी जमकर वर्कआउट कर रहीं अनुष्का, फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

DESK : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लगातार सुर्ख़ियों में रहते हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी. प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का शर्मा पूरी तरह

प्रेग्नेंसी में भी जमकर वर्कआउट कर रहीं अनुष्का, फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
First Bihar
3 मिनट

DESK : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लगातार सुर्ख़ियों में रहते हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी. प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का शर्मा पूरी तरह से एक्टिव दिख रही हैं. वह लगातार सभी कामों में भागीदारी ले रही हैं. उन्होंने न सिर्फ फोटोशूट कराये हैं बल्कि वो लगातार वर्कआउट भी कर रही हैं. अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया जिसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो ट्रेडमिल पर जॉगिंग करती हुई नज़र आ रही है. 


इस वीडियो में वह वाइट टीशर्ट और ब्लैक जेगिंग्स पहने नज़र आ रही हैं. आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की डिलीवरी डेट काफी नजदीक है इसलिए वो लगातार डॉक्टर के पास रूटीन चेकउप के लिये जा रही हैं और वहीं दूसरी तरफ वह खुद को जिम और योगा एक्टिविटीज से भी दूर नहीं रख रही हैं. अनुष्का शर्मा ने खुद को उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल किया है, जो प्रेग्नेंसी पीरियड में वर्क फ्रंट पर और फिजिकली काफी एक्टिव रही हैं. 



भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैन्स भी उनके पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इस बारे में अक्सर पोस्ट करते रहते हैं. विराट कोहली भी प्रेग्नेंसी में अनुष्का शर्मा को फुल सपोर्ट कर रहे हैं. बीते दिनों उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी जिसमें विराट शीर्षासन करने में अनुष्का शर्मा की मदद करते दिखाई पड़ रहे थे. 


बीते दिनों अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बातचीत की थी. अनुष्का ने कहा, "पैनडेमिक थोड़ा अजीब तरह से हमारे लिए किसी आशीर्वाद जैसा साबित हुआ है. विराट पूरे वक्त मेरे आसपास रहा और हम प्रेग्नेंसी को किसी सीक्रेट की तरह छिपाए रख सकें. हमें सिर्फ डॉक्टर के क्लीनिक तक जाना होता था. लेकिन कोई सड़कों पर नहीं होता था इसलिए किसी को पता नहीं चलता था."