ब्रेकिंग
Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद लीलावती में चल रहा इलाज

एक्ट्रेस और CINTAA प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों डेंगू से संक्रमित होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। कई दिनों से इलाज चल रहा है और अब उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUMBAI: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों डेंगू से संक्रमित हो गयी हैं। उन्हें  मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका पिछले कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है।


पूनम ढिल्लों की तबीयत से जुड़ी यह जानकारी पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने बताया कि सुबह उनकी पूनम ढिल्लों से मैसेज के जरिए बातचीत हुई, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी तबीयत में सुधार की जानकारी दी।


विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पूनम ढिल्लों पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और अब धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। उन्होंने अभिनेत्री के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना भी की।


पूनम ढिल्लों हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है और लंबे समय से फिल्म एवं टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं।

टैग्स