ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहींबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहीं

‘फेक नैरेटिव अधिक दिन नहीं चलता.. सच्चाई सामने आ ही जाती है’ पीएम मोदी ने की फिल्म ‘The साबरमती Report’ की तारीफ

DESK: गुजरात के गोधरा कांड को लेकर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। गोधरा दंगों पर बनी इस फिल्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन आया है। सोशल मीडिया

‘फेक नैरेटिव अधिक दिन नहीं चलता.. सच्चाई सामने आ ही जाती है’ पीएम मोदी ने की फिल्म ‘The साबरमती Report’ की तारीफ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: गुजरात के गोधरा कांड को लेकर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। गोधरा दंगों पर बनी इस फिल्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन आया है। सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी ने फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “बहुत बढ़िया कहा आपने। ये अच्छी बात है कि ये सच्चाई सामने आ रही है और वो भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है, आखिरकार तथ्य हमेशा सामने आ ही जाते हैं”।


प्रधानमंत्री मोदी ने जिस पोस्ट को शेयर किया उसमें चार प्वाइंट्स में फिल्म को लेकर कुछ बाते बताई गई हैं। इस पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म को क्यों देखना चाहिए। पोस्ट करने वाले शख्स ने चार प्वाइंट्स में बताने की कोशिश की है कि गोधरा के सच को जानने के लिए लोगों के इस फिल्म को देखना चाहिए।


बता दें कि साल 2002 के 27 फरवरी को हुए गोधराकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस घटना को लेकर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को बनाया गया है, जो सिनेमाघरों में 15 नवंबर को रिलीज हो चुकी है हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

टैग्स