ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

MahaKumbh 2025: पति प्रेम या भक्ति? पवन सिंह की पत्नी ने संगम में यूं लगाया आस्था का गोता

प्रयागराज महाकुंभ में रीलों के दौर में पति-पत्नी एक साथ डुबकी लगाकर वीडियो बना रहे हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने पति के प्रति प्रेम और भक्ति दिखाते हुए उनकी तस्वीर को सीने से लगाकर डुबकी लगाई।

pawan singh wife jyoti singh
jyoti singh in sangam
User1
2 मिनट

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में देशभर से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने संगम पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है, जहां लोग नए-नए अंदाज में अपनी धार्मिक आस्था को व्यक्त कर रहे हैं. डिजिटल युग में जहां पति-पत्नी संगम तट पर एक-दूसरे का हाथ थामे डुबकी लगाते हुए वीडियो और रील बना रहे हैं, वहीं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपनी भक्ति को अलग अंदाज में पेश किया. 


भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने संगम में स्नान करते हुए कुछ ऐसा किया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पति के प्रति भक्ति और प्रेम दिखाते हुए ज्योति सिंह ने पवन सिंह की तस्वीर को सीने से लगाकर आस्था की डुबकी लगाई. यह भावुक दृश्य न सिर्फ श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. 


महाकुंभ में भक्ति और प्रेम के इस अनूठे प्रदर्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं. लेकिन पवन सिंह की पत्नी का यह अनोखा अंदाज महाकुंभ के सबसे चर्चित कार्यक्रमों में से एक बन गया है।