ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

Anjali Raghav Pawan Singh: फजीहत के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मांगी माफी, माफीनामा पर क्या बोलीं एक्ट्रेस अंजलि राघव?

Anjali Raghav Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच छेड़छाड़ विवाद खत्म, पवन ने माफी मांगी और अंजलि ने स्वीकार कर विवाद को विराम दिया।

Anjali Raghav Pawan Singh
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Anjali Raghav Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो चुका है। छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दोनों के बीच हुई विवादित घटना के बाद पवन सिंह ने तुरंत माफी मांगी, जिससे अंजलि ने भी विवाद को समाप्त करने का फैसला किया।


दरअसल, यह विवाद एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान तब शुरू हुआ, जब पवन सिंह को स्टेज पर अंजलि की कमर छूते हुए देखा गया। यह वीडियो वायरल हुआ और दोनों की खूब आलोचना हुई। अंजलि ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट कर इस घटना को स्पष्ट किया और कहा कि वह उस समय बहुत असहज थीं, लेकिन भीड़ के कारण तुरंत विरोध नहीं कर सकीं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करने की बात कही थी।


एक्ट्रेस के साथ बैड टच कर भारी फजीहत झेलने के बाद पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में माफी मांगी और लिखा कि, “अंजलि, आपका लाइव मैं व्यस्तता के कारण देख नहीं पाया, लेकिन आपकी बात सुनकर दुख हुआ। मेरी भावना आपके लिए कभी गलत नहीं थी, लेकिन अगर मेरे किसी व्यवहार से आपको तकलीफ हुई हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं।”


अंजलि ने भी पवन सिंह के माफीनामे को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया और लिखा कि, “पवन सिंह जी ने अपनी गलती की माफी मांगी है। वे मुझसे बड़े और सीनियर आर्टिस्ट हैं। मैंने उन्हें माफ कर दिया है और मैं इस मामले को आगे बढ़ाना नहीं चाहती। जय श्री राम।”


इस विवाद के बीच पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने साथ हो रही अनदेखी की शिकायत की और ‘आत्मदाह’ जैसी गंभीर चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले उनके पिता जी भी पवन से मिले थे, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला।


पवन सिंह ने ज्योति के आरोपों पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया, केवल एक कहावत दोहराई और लिखा कि “जिस तन लागे सो तन जाने, कोई न जाने पीर पराई।” बहरहाल, पवन सिंह की माफी और अंजलि का माफीनामा इस विवाद को खत्म करने का प्रयास है, लेकिन यह देखना बाकी है कि जनता इस मामले को कितनी जल्दी भूल पाएगी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता