ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

पत्नी नताशा संग इस नए आलीशान घर में शिफ्ट हुए वरुण धवन, देखें वीडियो

DESK : बॉलीवुड की शादियां खूब चर्चे में रहती हैं और इन दिनों बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की शादी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में वरुण धवन और नताशा दलाल की ग्रैंड वेडिंग हुई.

पत्नी नताशा संग इस नए आलीशान घर में शिफ्ट हुए वरुण धवन, देखें वीडियो
First Bihar
5 मिनट

DESK : बॉलीवुड की शादियां खूब चर्चे में रहती हैं और इन दिनों बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की शादी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में वरुण धवन और नताशा दलाल की ग्रैंड वेडिंग हुई. जिसके बाद अब एक वीडियो सामने आया है जहां एक बार फिर इंटरनेट पर इनकी शादी से जुड़ी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. दरअसल शादी के बाद वरुण धवन ओर उनकी पत्नी नताशा दलाल एक नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं और ये वीडियो कपल के नए आशियाने का है, जहां वे दोनों शादी के बाद रहने वाले हैं. शादी से पहले भी वरुण ने एक इंटरव्‍यू में इस बात को लेकर इशारा किया था कि शादी के बाद वह और नताशा नए घर में रहेंगे. 


इस नए घर का वीडियो बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. वरुण-नताशा के नए घर का वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है, 'वरुण धवन ने अपने नए घर का मुझे एक्‍सक्‍लूजिव टूर कराया. मैंने उनका बचपन देखा है. उस समय उनके पिता वेस्‍पा स्‍कूटर से चलते थे. कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलता है.' आपको बता दें कि अनुपम खेर की तरफ से शेयर किये गए वीडियो में वरुण के नए घर का बेडरूम, हॉल, क्‍लोसेट और लिविंग रूम के अलावा बाकी कमरे भी दिखाई दे रहे हैं. 



जानकारी के मुताबिक़, वरुण धवन ने 2017 में अपना ये नया घर ख़रीदा था जहां वो अपनी पत्नी के साथ रहने वाले हैं. बता दें कि उनका घर बेहद शानदार और खूबसूरत है. वैसे तो वरुण ने अपनी शादी, घर आदि को लेकर सीधे तौर पर अपनी योजनाएं नहीं बताईं थीं, लेकिन घर को लेकर इशारा जरूर दिया था. एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने इस बात की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था, 'नताशा और मुझे लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने से कोई परेशानी नहीं थी, पर हमारे पैरेंट्स चाहते हैं हम शादी कर लें. मेरे पास खुद का घर है और अभी मैं अपने पैरेंट्स के साथ नहीं रहता हूं.' बता दें कि वरुण के इस नए घर को उनकी पत्नी नताशा दलाल ने ही डेकोरेट किया है और उनका ये घर उनके मम्‍मी-पापा के घर के नजदीक ही है.