ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Pushpa 2 Trailer: पटना में पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च, फैंस के प्यार के आगे आखिरकार झुक गया ‘पुष्पा’, कहा- मैं ना भूलूंगा..

PATNA: पटना के एतिहासिक गांधी मैदान फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च हो गया। गांधी मैदान में फैंस ने अल्लू अर्जुन और फिल्म कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Pushpa 2 Trailer: पटना में पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च, फैंस के प्यार के आगे आखिरकार झुक गया ‘पुष्पा’, कहा- मैं ना भूलूंगा..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना के एतिहासिक गांधी मैदान फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च हो गया। गांधी मैदान में फैंस ने अल्लू अर्जुन और फिल्म कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लोगों की भीड़ को देखकर फिल्म के मेकर्स के साथ साथ पुष्पा 2 के कलाकार गदगद हो गए।


फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में फैंस गांधी मैदान में मौजूद रहे। इस दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पुष्पा फिल्म के गाने ‘सामी-सामी’ पर परफॉर्मेंस दिया। 


इसके बाद अल्लू अर्जुन और रश्मिका का स्टेज पर जोरदार स्वागत हुआ। अल्लू अर्जुन ने अपनी टूटी फूटी हिंदी में लोगों का आभार जताया और अच्छी तरह से हिन्दी नहीं बोल पाने के लिए फैंस से माफी भी मांगी। जिसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट से भीड़ ने उनकी हौसला अफजाई की।


इस मौके पर अल्लू अर्जुन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुष्पा आजतक नहीं झुका, पर पटना के प्यार के आगे झुक गया। पुष्पा फ्लावर नहीं..वाइल्ड फायर हूं मैं। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में लोगों को इस प्यार के लिए धन्यवाद दिया। वहीं रश्मिका मंदाना ने भोजपुरी में ‘का हाल बा.. सब ठीक बा नू’ कहकर लोगों का दिल जीत लिया।