ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पवन सिंह संग रिश्ते पर गाने के मामले में अक्षरा से पूछताछ, हो सकती है नीलकमल की गिरफ्तारी

PATNA : एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के संबंधों पर नीलकमल सिंह द्वारा बनाये गए अश्लील गाने के मामले में केस दर्ज होने के बाद कंकड़बाग थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर

पवन सिंह संग रिश्ते पर गाने के मामले में अक्षरा से पूछताछ, हो सकती है नीलकमल की गिरफ्तारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के संबंधों पर नीलकमल सिंह द्वारा बनाये गए अश्लील गाने के मामले में केस दर्ज होने के बाद कंकड़बाग थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने अक्षरा सिंह से भी पूछताछ की है और नीलकमल सहित धीरज और उनकी मंडली से जुड़ी जानकारी ली है. 


पुलिस के अनुसार, सबूतों के सत्यापन के बाद इस मामले में नीलकमल और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी भी हो सकती है. हालांकि पुलिस सुपरविजन रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई करेगी. थानेदार रवि शंकर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. सबूत जुटाए जा रहे हैं. इस मामले में आरोपितों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी. 


आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने नीलकमल सिंह द्वारा गाए गए अश्लील गाने को लेकर कंकड़बाग थाने में शिकायत की थी. अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता पवन सिंह को लेकर गीत इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था. अक्षरा ने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह गीत गाया गया है. मामले में पुलिस ने मंगलवार को भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह और धीरज सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. 

टैग्स