ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पवन सिंह ने खेसारी को दिया सरप्राइज, केक लेकर पहुंचे बर्थडे मनाने, देखिये दोनों का शानदार वीडियो

PATNA : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है. खेसारी के जन्मदिन पर पवन ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दिया है. दरअसल पवन सिं

पवन सिंह ने खेसारी को दिया सरप्राइज, केक लेकर पहुंचे बर्थडे मनाने, देखिये दोनों का शानदार वीडियो
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है. खेसारी के जन्मदिन पर पवन ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दिया है. दरअसल पवन सिंह खेसारी के पास खुद केक लेकर पहुंचे और उन्होंने खेसारी का बर्थडे बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया. इस दौरान पवन सिंह ने ही अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से लाइव आकर दर्शकों को बताया कि दोनों भाई के तरह हैं और एकसाथ बहुत खुश हैं. हालांकि इस दौरान पवन से ज्यादा खेसारी ही वीडियो में बोलते दिखे.


आपको बता दें कि इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों यूपी के प्रयागराज में भोजपुरी फिल्म "आशिकी" की शूटिंग कर रहे हैं. वहां यूपी के ही एक दूसरे शहर में पवन सिंह भी अपनी फिल्म "स्वाभिमान" की शूटिंग में व्यस्त हैं. खेसारी रविवार को 35 साल के हो गए और उन्होंने फिल्म "आशिकी" के सेट पर ही केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया.





भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम सुपरस्टार ने उन्हें सोशल मीडिया अपर कल ही बधाई दी. लेकिन हर कोई इस बात को सोचकर हैरान था कि पवन सिंह ने खेसारी को बर्थडे विश नहीं किया. जबकि खेसारी ने पवन के बर्थडे पर दोनों का साथ का फोटो शेयर कर विश किया था. पवन के विश नहीं करने पर दोनों का विवाद जगजाहिर हुआ. लेकिन अगले ही दिन पवन ने खेसारी को बर्थडे सरप्राइज देकर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया और दोनों ने एकसाथ कहा कि उनके बीच सब ठीक है. दोनों छोटे-बड़े भाई जैसे हैं.