ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नहीं रहे पंकज उधास, 72 साल की उम्र में निधन, मुकेश सहनी ने जताया शोक

DESK: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 72 साल की उम्र में आज उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इस घटना

 नहीं रहे पंकज उधास, 72 साल की उम्र में निधन, मुकेश सहनी ने जताया शोक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 72 साल की उम्र में आज उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इस घटना की जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि बहुत दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का आज निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 26 फरवरी की सुबह 11 बजे मुंबई के कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना की सूचना मिलने के बाद उनके फैन काफी मायूस हैं। नम आंखों से लोग सिंगर पंकज उधास को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


गायिकी व गजल की दुनिया में पंकज उधास ने अलग मुकाम हासिल किया। गज़ल सम्राट पद्मश्री पंकज उधास का अंतिम संस्कार कल 27 फरवरी को होगा। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि पंकज का जाना म्यूजिक जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। वही विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो ने गजल सम्राट के निधन पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा कि मशहूर गजल गायक पंकज उधास जी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। पंकज उधास जी का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों तथा उनके समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदा व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने करने की शक्ति प्रदान करें..विनम्र श्रद्धांजलि  









टैग्स