ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को मिल रही धमकी, सीएम नीतीश से लगाई गुहार

PATNA : भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव हर दिन सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी अपनी इंडस्ट्री के दूसरे सिंगर और एक्टर के साथ विवाद को लेकर तो कभी अन्य कारणों से। इस बार खेसारी ल

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को मिल रही धमकी, सीएम नीतीश से लगाई गुहार
Editor
2 मिनट

PATNA : भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव हर दिन सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी अपनी इंडस्ट्री के दूसरे सिंगर और एक्टर के साथ विवाद को लेकर तो कभी अन्य कारणों से। इस बार खेसारी लाल यादव धमकी मिलने के कारण चर्चा में हैं। दरअसल भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को धमकियां मिल रही हैं। खेसारी लाल यादव ने धमकी मिलने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई है कि मेरी बीवी और बेटी को रेप की धमकी दी जा रही है।


आइए आपको बताते हैं कि दरअसल खेसारी लाल यादव को धमकी मिलने से जुड़ा पूरा मामला क्या है। खेसारी लाल यादव के मुताबिक उन्हें एक यूट्यूब ब्लॉगर की तरफ से धमकियां मिल रही हैं। बकौल खेसारी जैसे शख्स ने उन्हें धमकी दी है वह ना केवल गाली दे रहा है बल्कि मेरी बीवी और बेटी के साथ रेप की भी बात कह रहा है।


खेसारी लाल यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इससे यूट्यूब ब्लॉगर का वीडियो शेयर करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है खेसारी ने लिखा है.. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश जी एवं राज्य के पुलिस से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और ज़हरीले इंसान पर ऐक्शन लें। ये ना सिर्फ़ मुझे गाली दे रहा है बल्कि मेरे बीवी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है। मुझे उम्मीद है की मुझे न्याय मिलेगी और ऐसे ज़हरीले लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त करवायी की जाएगी और मुझे क्या करना चाहिए इसका फ़ैसला मैं अपने fans पर छोड़ता हूँ। क्यूँकि कोई कुछ भी कहे खेसारी सिर्फ़ अपने fans के लिए जीता है, उनके लिए ही जिएगा और सिर्फ़ उनकी ही बात मानेगा। बाक़ी… “कोई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, होता वही है जो मंज़ूर-ए-ख़ुदा होता है.” ठीक है!!!


टैग्स