ब्रेकिंग
पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा, छात्रों ने की डिग्री की मांग; बिना भाषण दिए लौटे राज्यपालपुनौराधाम के सीताराम मंडपम में विराजमान हुईं माता सीता और श्रीराम, सीएम सम्राट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की प्राण-प्रतिष्ठाबिहार के इस जिले को मिली रेलवे की बड़ी सौगात, 4,600 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; दोहरीकरण से बायपास तक होगा बड़ा कामब्रश निकालने गई महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने डिब्बे में किया बंद और पहुंच गए अस्पताल; नजारा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीरपटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा, छात्रों ने की डिग्री की मांग; बिना भाषण दिए लौटे राज्यपालपुनौराधाम के सीताराम मंडपम में विराजमान हुईं माता सीता और श्रीराम, सीएम सम्राट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की प्राण-प्रतिष्ठाबिहार के इस जिले को मिली रेलवे की बड़ी सौगात, 4,600 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; दोहरीकरण से बायपास तक होगा बड़ा कामब्रश निकालने गई महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने डिब्बे में किया बंद और पहुंच गए अस्पताल; नजारा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीर

Bollywood News: एक्टर पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी का पहला गाना रिलीज, म्यूजिक वीडियो के जरिए एक्टिंग में किया डेब्यू

Bollywood News: बिहार के गोपालगंज के रहने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी के बेटी आशी भी उनके राह पर चल पड़ी हैं. पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी का पहला गाना रिलीज हो गया है. आशी ने एक म्यूजिक वीडियो के जरिए एक्टिंग में डेब्यू किया है.

Bollywood News
आशी ने एक्टिंग में किया डेब्यू
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bollywood News: हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार पंकज त्रिपाठी ने अपनी दमदार एक्टिंग से सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उनके लिए गर्व का क्षण आया है, क्योंकि उनकी बेटी आशी त्रिपाठी ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है।


आशी ने फिल्मों से नहीं, बल्कि एक म्यूजिक वीडियो ‘रंग डारो’ से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वीडियो में आशी एक पेंटर की म्यूज (प्रेरणा) की भूमिका में नजर आ रही हैं। उनके साथ प्रभाकर स्वामी भी हैं। ‘रंग डारो’ गाने में आशी की खूबसूरती और सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ढाई मिनट का यह म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर सुर्खियां बटोर रहा है और लोग उनकी सहज अदाकारी की तारीफ कर रहे हैं।


बेटी के एक्टिंग डेब्यू पर पंकज त्रिपाठी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "आशी को स्क्रीन पर देखना मेरे और मेरी पत्नी मृदुला के लिए गर्व और इमोशन से भरा पल था। वह हमेशा से परफॉर्मिंग आर्ट्स को लेकर जुनूनी रही है, और पहले ही प्रोजेक्ट में उसकी सहज अभिव्यक्ति देखकर खुशी हुई। अगर यह उसकी शुरुआत है, तो मुझे उसके आगे के सफर का बेसब्री से इंतजार रहेगा।"


18 वर्षीय आशी इस समय मुंबई में कॉलेज की पढ़ाई कर रही हैं। ‘रंग डारो’ गाने के म्यूजिक कंपोजर अभिनव आर कौशिक ने इस प्रोजेक्ट के लिए आशी को कास्ट करने की इच्छा जताई और इसके लिए उन्होंने पंकज त्रिपाठी से संपर्क किया। पंकज अपनी बेटी के एक्टिंग डेब्यू को लेकर तुरंत राजी हो गए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आशी त्रिपाठी आगे कौन से प्रोजेक्ट चुनती हैं और क्या वह भी अपने पिता की तरह अभिनय की दुनिया में एक नई मिसाल कायम कर पाती हैं।