ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Panchayat Season 4 New Release Date: पंचायत सीजन 4 के नए रिलीज डेट की घोषणा, शो का ट्रेलर भी हुआ जारी

Panchayat Season 4 New Release Date: बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ पंचायत सीजन 4 अब 2 जुलाई की जगह नए डेट पर रिलीज़ होगी। फैंस की भारी वोटिंग के बाद मेकर्स ने ट्रेलर के साथ नई तारीख की घोषणा की। इस बार फुलेरा गांव में चुनावी घमासान और हास्य-भावनाओं की शान

Panchayat Season 4 New Release Date
पंचायत सीजन 4 का नया रिलीज डेट
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Panchayat Season 4 New Release Date: पंचायत सीजन 4 ओटीटी की सबसे बहुप्रतीक्षित सीरीज़ में से एक है। इसके चौथे सीज़न की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में मेकर्स ने फैंस से कहा था कि अगर वे इस सीज़न को तय तारीख (2 जुलाई) से पहले देखना चाहते हैं, तो उन्हें वोटिंग करनी होगी।


फैंस ने भी इस पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया दी और रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की। इसके बाद प्राइम वीडियो ने एक क्लिप जारी करते हुए लिखा, शुक्रिया फॉर वोटिंग, अब होगा पंचायत वॉचिंग। फुलेरावासियों से मिलने के लिए तैयार हो जाइए, नया सीजन जल्द आ रहा है।


अब मेकर्स ने फैंस से किए वादे को निभाते हुए ‘पंचायत सीजन 4’ की नई रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है। यह सीरीज़ अब 24 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। इसके साथ ही शो का ट्रेलर भी आज जारी कर दिया गया है। ट्रेलर आते ही दर्शकों का दिल जीत चुका है। 


इसमें दिखाया गया है कि फुलेरा गांव में पंचायत चुनाव को लेकर ज़बरदस्त घमासान मचा हुआ है। मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच सत्ता की लड़ाई तेज हो गई है, और दोनों पक्ष जीत के लिए हर तरह के पैंतरे अपना रहे हैं। ट्रेलर में हल्के-फुल्के हास्य के साथ इमोशनल टच भी देखने को मिलता है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है। ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।


इस सीजन में भी दर्शकों को अपने चहेते कलाकार जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, चंदन रॉय, फैजल मलिक, दुर्गेश कुमार, पंकज झा और अन्य प्रमुख किरदार अपने-अपने शानदार अभिनय से शो को आगे बढ़ाएंगे। ‘पंचायत’ का निर्माण ‘द वायरल फीवर’ ने किया है। इसे दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार जो सह-लेखक भी हैं, उन्होंने मिलकर बनाया है और निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता