ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान अरेस्ट, इस मामले में दुबई से हुई गिरफ्तारी

DESK: फिल्म जगत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को पुलिस ने दुबई से गिरफ्तार कर लिया है। सिंगर के खिलाफ उनके पूर्व मैनेजर ने शि

मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान अरेस्ट, इस मामले में दुबई से हुई गिरफ्तारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: फिल्म जगत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को पुलिस ने दुबई से गिरफ्तार कर लिया है। सिंगर के खिलाफ उनके पूर्व मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में सिंगर के खिलाफ एक्शन लिया है।


दरअसल, सिंगर राहत फतेह अली खान का उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद के साथ पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। सिंगर ने सलमान अहमद को नौकरी से निकाल दिया था। सलमान ने राहत फतेह अली खान के खिलाफ दुबई में शिकायत दर्ज कराया था। राहत फतेह अली खान किसी शो को लेकर दुबई में थे, जहां बुर्ज दुबई की पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया।


बता दें कि राहत फतेह अली खान का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले इसी साल जनवरी के महीने में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने नौकर की बेरहमी से पिटाई करते नजर आए थे और बाद में उन्हें इसके लिए माफी मांगनी पड़ी थी। राहत फतेह अली खान ने जरूरी था, तू इतनी खूबसूरत है, मैं जहां रहूं, तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी जैसे गाने दिए हैं।