ब्रेकिंग
Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?

डिनो मोरिया और सूरज पंचोली पार्टी कर गए थे सुशांत के घर, बीजेपी नेता बोले..दिशा के साथ पहले हुआ रेप फिर हुआ मर्डर

MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में डिनो मोरिया और सूरज पंचोली के नाम आने पर दोनों एक्टर ने सफाई दी है. कहा कि इस केस से कोई लेना देना नहीं है. लेकिन बीजेपी के सी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में डिनो मोरिया और सूरज पंचोली के नाम आने पर दोनों एक्टर ने सफाई दी है. कहा कि इस केस से कोई लेना देना नहीं है. लेकिन बीजेपी के सीनियर नेता ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाया है. 

डिनो मोरिया और सूरज पंचोली पार्टी कर गए थे सुशांत के घर, बीजेपी नेता बोले..दिशा के साथ पहले हुआ रेप फिर हुआ मर्डर


पार्टी के बाद सभी गए थे सुशांत के घर

 मंगलवार को बीजेपी के नेता नारायण राणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा था कि एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के घर पर पार्टी थी और सुशांत सिंह राजपूत से घर पर कुछ दूर ही डीनो मोरिया का घर है. डीनो मोरिया के घर बहुत सारे मंत्री आते रहते हैं. डिनो के घर पर भी 13 जून को पार्टी थी. पार्टी में कई मंत्री भी शामिल हुए थे. फिर डिनो के घर से निकलकर सभी सुशांत के घर गए थे. सुशांत ने सुसाइड नहीं किया है उसका मर्डर हुआ है. सीसीटीवी फुटेज में सब सामने आया होगा कि कौन मंत्री पार्टी में शामिल हुआ. मुंबई पुलिस मामले को छिपा रही है. 14 जून को खबर आई की सुशांत ने सुसाइड कर लिया है.

दिशा के साथ रेप के बाद हत्या

नारायण राणे ने आरोप लगाया है कि सुशांत के पूर्व मैनेजर दिशा सालियान का भी मर्डर हुआ है. राणे ने आरोप लगाया है कि 8 तारीख को हुई पार्टी में दिशा के साथ रेप हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई. उनको यह जानकारी दिशा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चली है. रिपोर्ट में यह उल्लेख है कि दिशा के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान हैं. दिशा ने 8 तारीख को सुसाइड की, लेकिन 11 तारीख को उसका पोस्टमार्टम कराया गया. इसकी जानकारी सुशांत को भी हुई थी. 



टैग्स