ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

धमाल मचा रहीं बिहार की बेटियां: मनीषा रानी के बाद अब मुंगेर की ब्यूटी को मिला खेसारी के साथ काम करने का ऑफर

MUNGER: सोशल मीडिया पर मुंगेर की बेटियां धमाल मचा रही हैं। पिछले दिनों मुंगेर की रहने वाली मनीषा रानी को बिग बॉस ओटीटी में एंट्री मिली तो वहीं अब मुंगेर की ही वायरल गर्ल ब्यूटी महे

धमाल मचा रहीं बिहार की बेटियां: मनीषा रानी के बाद अब मुंगेर की ब्यूटी को मिला खेसारी के साथ काम करने का ऑफर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: सोशल मीडिया पर मुंगेर की बेटियां धमाल मचा रही हैं। पिछले दिनों मुंगेर की रहने वाली मनीषा रानी को बिग बॉस ओटीटी में एंट्री मिली तो वहीं अब मुंगेर की ही वायरल गर्ल ब्यूटी महेता को भोजपुरी फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है। वायरल गर्ल के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर उसे रातों रात सेलिब्रिटी बना दिया। ब्यूटी के उस पोस्ट को एक सप्ताह में 27 मिलियन व्यूज मिले हैं।


दरअसल, मुंगेर के हेमजापुर के रहने वाले कैलाश मेहता की बेटी ब्यूटी मेहता रातों रात बड़ी सेलिब्रिटी बन गई है। सीमित संसाधनों के बावजूद ब्यूटी ने वह कर दिखाया है जो अच्छे-अच्छे नहीं कर पाते हैं। ब्यूटी को बचपन से डांस का शौक था। घर में मोबाइल पर गाना बजाकर डांस करती तो पड़ोस के लोगों से ताना मिलता था लेकिन इसके बावजूद उसने डांस करना नहीं छोड़ा।


ब्यूटी के परिवार के लोगों का उसे खूब सहयोग मिला। पैसों की कमी के कारण वह छोटे मोटे आरकेस्ट्रा में जाकर स्टेज शो करती थी। इसी दौरान ब्यूटी स्टेज शो करने गया के टिकरी गई थी, जहां उसने पवन सिंह के गाने पर डांस किया। देसी स्टाइल में साड़ी पहन कर बिंदास अंदाज में डांस करना लोगों को खूब पसंद आया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने विडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उस वीडियो को एक सप्ताह में 27 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिले। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर एक सप्ताह के भीतर डेढ़ लाख लोगों ने उसे फॉलो किया है।


इस एक पोस्ट से ब्यूटी मेहता की किस्मत पलट गई। अब उसे भोजपुरी फ़िल्मों और एल्बम में भी काम का ऑफर आने लगे हैं। मुंगेर की बेटी ब्यूटी जल्द ही खेसारी लाल के साथ भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी। ब्यूटी ने बताया है कि उसे बचपन से ही डांस करने का शौक था। लॉकडाउन के दौरान जब आर्थिक तंगी थी तब वह सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट करती थी। इसके बाद उसने आर्केस्ट्रा में उसने डांस करना शुरू किया और उसका एक वीडियो वायरल हुआ और वह रातों रात पॉपुलर हो गई।

टैग्स