ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हुई हार्ट सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

Mithun Chakraborty: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल में सफल हार्ट सर्जरी हुई है। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए शुभेंदु अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

Mithun Chakraborty
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल में सफल हार्ट सर्जरी हुई है। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अभिनेता अब खतरे से बाहर हैं।



मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत की जानकारी लेने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री  शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अभिनेता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें मिथुन अस्पताल के बेड पर आराम करते नजर आ रहे हैं।



रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी गुरुवार को सफलतापूर्वक पूरी हुई। ऑपरेशन के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया है और डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण चर्चा में रहे हैं। 



फरवरी 2024 में सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उन्हें स्ट्रोक आने की पुष्टि हुई थी। उस समय वह दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। उस दौरान भी उनके प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।



76 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अपने लंबे फिल्मी करियर में वह तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (नेशनल अवॉर्ड) और चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले समय में वह कई फिल्मों में नजर आएंगे। इनमें फौजी, लाहौर 1947, जेलर 2, फिरबो अबर और निर्देशक रतुल मुखर्जी की एक अनटाइटल्ड फिल्म शामिल हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता