ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bollywood News : मीका सिंह ने SRK पर लगाया वादे से पलटने का आरोप, 10 साल पहले किए वादे को अब तक नहीं निभा पाए हैं शाहरुख़ खान

Bollywood News : लोकप्रिय गायक मीका सिंह ने हाल ही में पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में एक कमाल का खुलासा कर दिया है। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से हो रही है। बात करीब 10 साल पुरानी है।

Bollywood news
shahrukh meeka
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bollywood News : लोकप्रिय गायक मीका सिंह ने हाल ही में पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में एक कमाल का खुलासा कर दिया है। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से हो रही है। बात करीब 10 साल पुरानी है।


ऋतिक के जन्मदिन का मामला

अभिनेता ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर बॉलीवुड की कई हस्तीयाँ एक जगह पर मौजूद थीं। जिसमें शाहरुख़, गौरी, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, रणवीर सिंह इत्यादि शामिल थे। जन्मदिन की पार्टी पूरी रात चली और सुबह सभी लोग मीका सिंह की हमर कार में घूमने निकले थे।


वादा किया और भूल गए

इसी दौरान पार्टी के ख़त्म होने के बाद शाहरुख़ खान ने मीका सिंह से वादा किया था कि वे उन्हें एक बाईक गिफ्ट करेंगे। मीका के अनुसार SRK ने जॉन और अभिषेक को तो बाईक गिफ्ट कर दिया मगर मीका को गिफ्ट करना भूल गए। जिस पर मीका ने आगे यह भी कहा कि "बाईक नहीं दिया तो कम से कम एक साईकिल ही दे देते, मैं उसी में खुश हो जाता"।


प्लेस्टेशन गिफ्ट कर चुके हैं SRK

हालांकि मीका ने यह माना कि शाहरुख़ उन्हें कई अन्य गिफ्ट्स दे चुके हैं, जिसमें एक प्लेस्टेशन भी शामिल है। बताते चलें कि शाहरुख़ खान को उनकी दरियादिली और मेहमानों संग अच्छे व्यवहार के लिए जाना जाता है। कई एक्टर्स इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि SRK किसी के साथ भी ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे मानों अगला आदमी काफी विशेष हो। यही बात उन्हें ख़ास बनाती है।


अब पक्का मिलेगी बाईक

हालांकि मीका सिंह ने मजाक-मजाक में SRK पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है लेकिन अब जैसे ही यह बात शाहरुख़ तक पहुंचेगी, संभवतः वह एक बाईक इस बार मीका को भेज ही देंगे, ताकि अगली बार मीका मजाक में भी ऐसी बात मीडिया में ना करें।