ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Mahakumbh 2025: अक्षय कुमार ने संगम में लगाई डुबकी, कहा- ‘बहुत बढ़िया इंतजाम है, सीएम योगी का धन्यवाद’

Mahakumbh 2025: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने महाकुंभ पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई है। बढ़िया इंतजाम के लिए उन्होंने सीएम योगी का धन्यवाद दिया है।

Mahakumbh 2025
अक्षय कुमार ने संगम में लगाई डुबकी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh 2025: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर महाकुंभ पहुंचे। जहां उन्होंने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम में डुबकी लगाने के बाद अक्षय कुमार ने मीडिया से बात की और कहा, “बहुत मजा आया. बहुत बढ़िया इंतजाम है। हम यहां के सीएम साहब, योगी साहब का धन्यवाद करते हैं कि इतना अच्छा इंतजाम कर रखा है।


अक्षय कुमार सादा कुर्ता पायजामा पहने अक्षय घाट पर पहुंचे और नदी में उतरे। पानी में जाने से पहले उन्होंने हाथ जोड़कर जमीन पर माथा टेका और फिर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। नहाने के बाद उन्होंने अपने चाहने वालों से हाथ भी मिलाया। स्नान के बाद उन्होंने कहा कि 'मुझे याद है, जब 2019 में पिछला कुंभ हुआ था तो लोग गठरी लेकर आते थे..अब तो इस वक्त सब बड़े बड़े लोग आ रहे हैं, अंबानी आ रहे हैं अडाणी आ रहे हैं, बड़े बड़े एक्टर आ रहे हैं..तो इसे कहते हैं महाकुंभ, किस हिसाब से इंतजाम किया हुआ है। ये बहुत ही बहुत ही बढ़िया है।”  


अक्षय कुमार ने महाकुंभ में तैनात पुलिसवालों और वहां काम करने वाले लोगों का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने यहां सबका इतना ध्यान रखा है। इनका हाथ जोड़कर बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं। एक्टर ने इसके बाद शानदार व्यवस्था के लिए सबको शुक्रिया कहा। आपको बता दें कि महाकुंभ अब समाप्ति की ओर है। लेकिन देश-दुनिया से लाखों लोग हर दिन प्रयागराज पहुंचकर संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता