ब्रेकिंग
बिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीवआपसी विवाद के बाद भारी बवाल: रॉड से पीट-पीटकर महिला की हत्या, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोगबिहार में दबंगों का कहर: कूड़ा फेंकने से मना करना पड़ा भारी, महिला समेत पूरे परिवार के साथ की जमकर मारपीट; वीडियो वायरलमशहूर शायर बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर‘बिहार के हर ब्लॉक में बनेंगे मॉडल स्कूल’, सीएम सम्राट का बड़ा एलान; क्राइम-करप्शन पर दिया सख्त मैसेजबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीवआपसी विवाद के बाद भारी बवाल: रॉड से पीट-पीटकर महिला की हत्या, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोगबिहार में दबंगों का कहर: कूड़ा फेंकने से मना करना पड़ा भारी, महिला समेत पूरे परिवार के साथ की जमकर मारपीट; वीडियो वायरलमशहूर शायर बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर‘बिहार के हर ब्लॉक में बनेंगे मॉडल स्कूल’, सीएम सम्राट का बड़ा एलान; क्राइम-करप्शन पर दिया सख्त मैसेज

लालू-राबड़ी पर बन रही वेब सीरीज: 'महारानी' में लालू की भूमिका में नजर आएंगे एक्टर सोहम शाह, 12 किलो बढ़ाया वजन

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी पर वेब सीरीज 'महारानी' बन रही है. फिल्म 'तुबाड़' में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुक

लालू-राबड़ी पर बन रही वेब सीरीज: 'महारानी' में लालू की भूमिका में नजर आएंगे एक्टर सोहम शाह, 12 किलो बढ़ाया वजन
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी पर वेब सीरीज 'महारानी' बन रही है. फिल्म 'तुबाड़' में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर सोहम शाह इस 'महारानी' में लालू की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं नेटफ्लिक्स की 'लैला' में अपनी भूमिका से लोगों का दिल जीतने वाली हुमा कुरैशी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की रोल में नजर आयेंगे. हुमा कुरैशी वेब सीरीज 'महारानी' में 'रानी भारती' के रूप में दिखेंगी. बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार सुभाष कपूर इस शो को बना रहे हैं.


एक्टर सोहम शाह इस वेब सीरीज में लालू यादव का रोल प्ले करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. लालू के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने लगभग 12 किलोग्राम वजन बढ़ाया और मूंछें बढ़ाई हैं. सोहम शाह एक बार फिर अपने फैन्स के लिए लालू-राबड़ी पर आने वाली वेब सीरीज ‘महारानी’ में लीक से हटकर किरदार करने जा रहे हैं.


लालू-राबड़ी पर बन रही वेब सीरीज: 'महारानी' में लालू की भूमिका में नजर आएंगे एक्टर सोहम शाह, 12 किलो बढ़ाया वजन


वेब सीरीज महारानी से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि "सोहम के लिए ये किरदार निभाना बहुत ही मुश्किल रहा है. लालू प्रसाद यादव भारतीय इतिहास के सबसे शक्तिशाली राजनेताओं में से एक हैं और ऐसे इंसान के किरदार को पर्दे पर दिखाना मेरे लिए मुश्किल रहा है. लेकिन फिर भी ये जिंदगी का एक बहुत ही अच्छा अनुभव भी रहा है. सोहम ने बताया कि अभी तक के सभी किरदारों में से ये रोल उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा. और उम्मीद है कि फैन्स को मेरी कोशिश जरूर पसंद आएगी."


लालू-राबड़ी पर बन रही वेब सीरीज: 'महारानी' में लालू की भूमिका में नजर आएंगे एक्टर सोहम शाह, 12 किलो बढ़ाया वजन


आपको बता दें कि सोनी लिव ने बीते 9 अप्रैल को इस पोलिटिकल ड्रामा का टीज़र लॉन्च किया. सोनी लिव ने ट्विटर पर हुमा कुरैशी-स्टारर 'महारानी' के टीज़र को रिलीज करते हुए लिखा कि "90 के दशक में बिहार में एक पॉलिटिकल ड्रामा सेट रहा है. इसके साथ जातिगत गुणा गणित, राजनीतिक क्षत्रप और उभरती आवाज़े... क्या कोई अनपढ़ महिला इससे बचेगी? 'महारानी' जल्द ही सोनी लिव पर."

लालू-राबड़ी पर बन रही वेब सीरीज: 'महारानी' में लालू की भूमिका में नजर आएंगे एक्टर सोहम शाह, 12 किलो बढ़ाया वजन


टीज़र में दिखाया गया है कि किस तरह से राज्य की राजनीतिक मशीनरी पलक झपकते ही रुक जाती है. जबकि सत्तारूढ़ पार्टी के पदाधिकारी अपने उत्तराधिकारी के नाम का इंतजार सांसों रोक कर कर रहे हैं. सीएम उनकी पत्नी रानी भारती को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हैं. इससे रानी भारती सहित सभी चौंक गए. 


महारानी के बारे में बात करते हुए हुमा कुरैशी ने बताया कि "यह अक्सर ऐसा नहीं होता है कि आपको एक ऐसे किरदार को प्ले करने का मौका मिलता है, जो आपको एक कलाकार के रूप में कई परतों का पता लगाता है. रानी भारती को प्ले करना मेरे लिए एक खुशी की बात है. यह सीरीज में प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने का शानदार अनुभव रहा है."



टैग्स