ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bollywood News : "बेशर्मों की तरह करती हूँ आमिर खान का इस्तेमाल", किरण राव के इस बयान पर सामने आई फैंस की मजेदार प्रतिक्रियाएं

Bollywood News : आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव के इस बयान के बाद फैंस ने उन्हें स्वार्थी का तमगा दे दिया है. हालांकि कई फैंस ऐसे भी हैं जो उनकी ईमानदारी को सलाम कर रहे हैं.

Bollywood News
aamir kiran
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bollywood News : बॉलीवुड की पूर्व जोड़ी आमिर खान और किरण राव लापता लेडीज के बाद एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए थे. हालांकि इससे पहले भी दोनों ने मिलकर कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है जिसमें शामिल है धोबी घाट, सीक्रेट सुपरस्टार, लापता लेडीज इत्यादि.


दोनों की शादी 2005 में हुई थी, जिसके बाद 2011 दोनों का एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने “आजाद” रखा, हालांकि सन 2021 में दोनों के रास्ते जुदा हो गए और दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया. मगर इसके बाद भी दोनों के बीच संबंध अच्छे रहे और आजकल दोनों एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं.


तलाक होने के बाद भी फिल्मों के निर्माण में दोनों साथ मिलकर काम करते हैं और इसी क्रम में उन्होंने हालिया फिल्म लापता लेडीज बनाई थी, जिसे देश के साथ-साथ विदेशों में भी तारीफें मिली. फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की और क्रिटिक्स ने भी फिल्म को खूब सराहा.


इस फिल्म के प्रचार में आमिर खान ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस बारे में बाद में जब किरण राव से सवाल किया गया तो उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए कहा कि “मैं आमिर के स्टार पावर का इस्तेमाल बिल्कुल बेशर्मों की तरह करती हूँ”. फिर चाहे वो फिल्मों के निर्माण के लिए हो या फिर उसके प्रचार के लिए”.


किरण राव के इस बयान के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी. जहां कुछ फैंस ने किरण को स्वार्थी करार दे दिया तो वहीं कई फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने किरण की इस ईमानदारी पर उन्हें सलाम किया. उनका मनना था कि इसमें कोई गलत बात नहीं है.


“वे दोनों लम्बे समय तक पति-पत्नी रहे हैं और अगर वे एकदूजे की मदद करते हैं तो यह उनका निजी मामला है. इसमें किसी अन्य को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है”. बात करें साथ में उनकी आखिरी फिल्म लापता लेडीज की तो इस फिल्म में अभिनेता रवि किशन को उनके पुलिस अफसर के रोल के लिए ख़ूब तारीफें मिली थी.


हालांकि बाद में जाकर आमिर खान ने इस बात का खुलासा किया कि इस पुलिस अफसर का रोल वह खुद करना चाहते थे मगर किरण राव ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. बाद में आमिर ने इस बात को माना कि वह इस रोल को शायद उतने अच्छे से नहीं निभा पाते जितने अच्छे से रवि किशन ने निभाया था.