ब्रेकिंग
Success Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानी

Bollywood News : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, आलिया भट्ट और कृति सैनन समेत बड़ी हस्तियों ने दी बधाई

Bollywood News : बॉलीवुड को स्टार जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द माता-पिता बनने जा रहे हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर बताया कि वह जल्द ही माता-पिता बनने ज

Bollywood News
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bollywood News : बॉलीवुड को स्टार जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द माता-पिता बनने जा रहे हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर बताया कि वह जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।उन्होंने लिखा है कि "हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा जल्द आ रहा है".


दरअसल, बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक और कपल अब पैरेंट्स बनने की और अग्रसर हैं, जी हां, पावर कपल माने जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है, इस बात की जानकारी देते हुए कपल ने एक प्यारी सी तस्वीर साझा की जिसमें एक जोड़ी सफ़ेद मोजे/जुराब नजर आ रही थे, जिसे सिड और कियारा ने अपने हाथों में थाम हुआ था.


इस पोस्ट के बाद इन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया, तमाम फैंस ने इन्हें बधाई तो दी ही साथ ही बॉलीवुड के अन्य कई सितारों ने भी इस जोड़ी को शुभकानाएं दी हैं, जिसमें आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाली बेंद्रे इत्यादि शामिल हैं, इन सभी ने बधाई देते हुए इस जोड़ी के मंगलमय भविष्य की कामना की है.


ज्ञात हो कि 2025 में बॉलीवुड की तरफ से यह पहली गुड़ न्यूज है, इससे पहले दीपिका और रणवीर को 2024 में माता पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था, बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बीच 2021 में शेरशाह फिल्म की शूटिंग के दौरान करीबियां बढ़ी थी, जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे और अंततः 2023 के फरवरी महीने में एक दूजे संग शादी के बंधन में बंध गए थे।


फिल्मों की बात करें तो जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा परम सुंदरी नामक फिल्म में नजर आएंगे जबकि कियारा आडवाणी की आगामी फिल्मों में वॉर 2 और टॉक्सिक शामिल है, जहाँ वॉर 2 में ऋतिक और जूनियर NTR जैसे अभिनेता होंगे तो वहीं टॉक्सिक में KGF फेम यश कियारा आडवाणी संग रोमांस करते दिखेंगे।

टैग्स