ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव को मिली धमकी! बिहार का बाहुबली बोला- तूझे साड़ी पहनाकर न नचवाया तो..

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक पुराना ऑडियो क्लीप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस ऑडियो क्लीप में बिहार का एक बाहुबली खेसारी को धमकी दे रहा है.

Khesari Lal Yadav
खेसारी लाल को धमकी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का विवादों से पुराना नाता रहा है। खेसारी और पवन सिंह के बीच की कंट्रोवर्सी और एक्ट्रेस काजल राघवानी को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच एक पुरानी ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बिहार के बाहुबली सुधीर सिंह खेसारी को जान से मारने और साड़ी पहनाकर नचाने की धमकी दे रहा है।


ऑडियो क्लिप में क्या है

वायरल ऑडियो क्लिप में खेसारी लाल यादव और बिहार के बाहुबली और महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर कुमार सिंह के बीच बातचीत है। सुधीर सिंह, खेसारी को फोन करके कहते हैं, "खेसारी बोल रहे हो? मैं सुधीर बोल रहा हूं।" खेसारी के नमस्कार करने पर, सुधीर पूछते हैं, "तूने मेरा नंबर सेव किया है?" और खेसारी के हां कहने पर, सुधीर कहते हैं, "तुझको एक थप्पड़ मारूंगा। बड़ा पैसा वाला हो गया है।"


सुधीर सिंह की धमकी

खेसारी के विनम्र जवाब पर, सुधीर सिंह और भड़क जाते हैं और कहते हैं, "बोल दिया ना, तुझे साड़ी पहनाकर ना नचवाए तो कहना। तेरा पोस्टर छपवाया है। 50 हजार रुपए खर्च कर देना। अगर साड़ी पहनवाकर ना नचवाया, तो बोलना कि सुधीर नाम नहीं।" इसके बाद सुधीर कहते हैं, "तूने ज्यादा गुंडे देखे होंगे, लेकिन मेरे जैसे बिगड़े गुंडे नहीं देखे होंगे। 700 करोड़ की प्रॉपर्टी है मेरे पास। तेरे नाम पर बेच दूंगा।"


जान से मारने की धमकी

ऑडियो क्लिप में सुधीर सिंह खेसारी को जान से मारने की धमकी भी देते हैं। वह कहते हैं, "तुझे मैं बहुत जल्द ही सॉल्व कर दूंगा। तेरे मुंह पर गोली मारूंगा। तेरा चेहरा भी पता नहीं लगेगा। ये फोन पर तुझको धमकी नहीं दे रहा हूं, ये सिर्फ अंतिम राय है।" पूरी बातचीत के दौरान खेसारी बार-बार सुधीर से पूछते हैं कि आखिर मामला क्या है, लेकिन सुधीर लगातार धमकी देते रहते हैं।