ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बढ़ी मुश्किलें, गैर जमानती वारंट जारी

KHAGARIA: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ खगड़िया की कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अक्षरा सिंह की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में अक्षरा की

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बढ़ी मुश्किलें, गैर जमानती वारंट जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ खगड़िया की कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अक्षरा सिंह की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में अक्षरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। 


दरअसल मामला 2018 का है जब खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन चंदा इकट्ठा करके किया गया था। इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह को शामिल होना था लेकिन वो नहीं आई। अक्षरा सिंह के नहीं आने पर जमकर बवाल मचा था। इस मामले में 12 मार्च 2020 को खगड़िया की एडीजे पंचम की अदालत ने अक्षरा सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। 


न्यायालय सूत्रों की मानें तो न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुश्री हिम शिखा मिश्रा ने मामले को सही पाते हुए 6 सितंबर 24 को गैर जमानतीय वारंट जारी करने का आदेश दिया था। अक्षरा सिंह की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में अब अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।


बता दें कि वर्ष 2018 में अक्षरा सिंह समेत चार पर खगड़िया कोर्ट में एक टेंट हाउस के मालिक शुभम कुमार ने परिवाद दायर किया था। जिसमे आरोप लगाया गया था कि  सांस्कृतिक कार्यक्रम में अक्षरा सिंह के नहीं  पहुंचने के कारण कार्यक्रम स्थल पर आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी।जिसमें लाखों का नुकसान हुआ था।शहीद किशोर कुमार मुन्ना के याद में जेएनकेटी मैदान में वर्ष 2018 में कार्यक्रम आयोजित था।लेकिन अक्षरा सिंह कार्यक्रम नहीं पहुंची।इधर आवेदक के वकील अजिताभ सिन्हा ने बताया कि दायर परिवाद पर कोर्ट ने संज्ञान लिया।इसको लेकर सम्मन भी भेजा गया।लेकिन आरोपी अक्षरा सिंह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई।जिसके बाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी करने का निर्देश दिया है।