ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

करणवीर मेहरा ने जीती ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी, विवियन डीसेना को चटाई धूल

BIGG BOSS 18: करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 के विनर बन गये हैं। विवियन डीसेना को धूल चटाकर करणवीर ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की है।

bigg boss 18
bigg boss 18
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

BIGG BOSS 18: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के विनर के नाम से पर्दा उठ चुका है। करणवीर मेहरा शो जीत चुके हैं। करणवीर मेहरा ने बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी के साथ करणवीर को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। करणवीर मेहरा की जीत पर उनके फैंस जश्न मना रहे हैं।


जब से इस शो को टॉप 6 फाइनलिस्ट मिले उसके बाद से इस बात की लगातार चर्चा हो रही थी कि आखिर इस शो का खिताब कौन जीतेगा। शो के होस्ट सलमान खान ने विनर के तौर पर करणवीर मेहरा का नाम लिया और विवियन डीसेना फर्स्ट रनरअप रहे। आपको बता दें कि 19 जनवरी को ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले हुआ। टॉप 6 कंटेस्टेंट के साथ-साथ फिनाले से पहले बाहर हो चुके कंटेस्टेंट ने भी फिनाले एपिसोड में शिरकत की।


‘बिग बॉस 18’ 6 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ था। 18 कंटेस्टेंट शो में शामिल हुए थे। शो के बीच में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई। हालांकि, सभी को पीछे छोड़ते हुए फिनाले में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरांग और ईशा सिंह ने जगह बनाई। वहीं इन 6 में से करणवीर मेहरा ने इस शो का खिताब अपने नाम कर लिया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता