ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर से मांगी माफी, मानहानि केस में सुलह

कंगना ने इस सुलह की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की। उन्होंने लिखा, 'आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि केस में सुलह कर ली है। जावेद जी बहुत अच्छे इंसान हैं और उन्होंने मेरी अगली फिल्म के लिए गाने लिखने की सहमति भी दे दी है।

kangana ranaut javed akhtar
मानहानि केस में सुलह
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Mumbai: पिछले 5 साल से चल रहा कंगना रनोट और जावेद अख्तर के बीच मानहानि का मामला शुक्रवार को खत्म हो गया। कंगना ने मुंबई के बांद्रा कोर्ट में पेश होकर माफी मांगी और कहा, 'मेरी वजह से जो असुविधा हुई, उसके लिए मुझे खेद है।


सोशल मीडिया पर दी जानकारी

कंगना ने इस सुलह की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की। उन्होंने लिखा, 'आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि केस में सुलह कर ली है। जावेद जी बहुत अच्छे इंसान हैं और उन्होंने मेरी अगली फिल्म के लिए गाने लिखने की सहमति भी दे दी है।'


क्या था पूरा मामला?

2020: कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक इंटरव्यू में महेश भट्ट, करण जौहर और जावेद अख्तर को 'सुसाइड गैंग' बताया। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया था। कंगना के अनुसार, जावेद अख्तर ने कहा था, 'राकेश रोशन और उनका परिवार बहुत पावरफुल है। अगर तुमने माफी नहीं मांगी तो तुम्हें जेल जाना पड़ेगा या फिर सुसाइड करना होगा।'


जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ IPC की धारा 499 (मानहानि) के तहत शिकायत दर्ज करवाई। कंगना ने भी जावेद अख्तर पर काउंटर केस किया। दिसंबर 2020 में जावेद अख्तर ने बयान दर्ज करवाया और कहा कि कंगना ने बिना सबूत के झूठे आरोप लगाए। 


कोर्ट में एक घंटे चली सुनवाई, सुलह के बाद केस खत्म

बांद्रा कोर्ट में करीब एक घंटे तक सुनवाई चली, जिसमें कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी और अख्तर के वकील जय कुमार भारद्वाज ने दलीलें रखीं। एक मीडिएटर की मदद से दोनों पक्षों में सुलह हुई।


कंगना ने बयान में कहा, 'मेरे बयान से जो गलतफहमी हुई, मैं उसे वापस लेती हूं।' वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा, 'हम काफी समय से मध्यस्थता की कोशिश कर रहे थे। आज हमने ड्राफ्ट तैयार किया, उस पर हस्ताक्षर किए और दोनों पक्षों ने अपने केस वापस ले लिए।' अब यह विवाद पूरी तरह खत्म हो चुका है और दोनों पक्ष सामंजस्य के साथ आगे बढ़ने को तैयार हैं।

टैग्स