ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदान

बुनकरों के लिए चिंतित हैं कंगना रनौत, 600 रूपये की सूती साड़ी में पहुंची जयपुर

DESK : सुपर स्टार कंगना रनौत 600 रूपये की कॉटन यानि सूती साड़ी पहन कर घूम रही हैं. जी हां, आपको बता दे की कंगना आज जब मुंबई से जयपुर जाने के लिए निकलीं तो उन्होंने सिर्फ 600 रूपये की

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : सुपर स्टार कंगना रनौत 600 रूपये की कॉटन यानि सूती साड़ी पहन कर घूम रही हैं. जी हां, आपको बता दे की कंगना आज जब मुंबई से जयपुर जाने के लिए निकलीं तो उन्होंने सिर्फ 600 रूपये की ही साड़ी पहन रखी थी. बॉलीवुड के सितारे भले ही लाखों के कपड़े पहन सूर्खियां बटोरते हो, लेकिन कंगना का ये अंदाज बेहद ही अलग था. वो इस कपड़े में भी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. https://twitter.com/Rangoli_A/status/1163002123698622464 600 की साड़ी पहन कर घर से निकलने के पीछे कंगना का एक ही मकसद था कि वो अपने फैंस तक ये मैसेज पहुंचाये की साड़ी या कपड़े महंगे पहनने से ही लोग खूबसूरत नहीं लगते. कंगना के इस लुक पर उनकी बहन रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर बताया कि कंगना ने देश के बुनकरों के लिए ये साड़ी पहनी है. रंगोली ने कहा कि हमारे भारत में अब बुनकरों की हालत बेहद ही दयनीय हो गई है. जितनी मेहनत ये बुनकर करते है उतना उन्हें मेहनताना तक नहीं मिलता है. ये बात सोच कर भी हैरानी होती है कि इतनी बेहतरीन साड़ी सिर्फ 600 रूपये में कैसे मिल रही है. इससे पहले की मल्टी नेशनल ब्रांड उन्हें निगल लें, लोगों को बुनकरों की मदद करनी चाहिये. वही इस साड़ी में कंगना की लुक की बात करें तो आपको बता दे की इस 'पीच कलर की साड़ी में कंगना हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थी. साड़ी के साथ उन्होंने काले रंग का लंबा ब्लेजर पहन रखा था. साथ में था ब्लेजर से मैच करता पर्स और सनग्लासेज. कंगना रनौत अमूमन मंहगे कपड़ों में नजर आती रही हैं लेकिन 600 की साड़ी में भी वो बेहद खूबसूरत लग रही थी. उनकी बहन के मुताबिक कंगना ने ये साड़ी कोलकाता से सिर्फ 600 रूपये में खऱीदा था.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

15

FirstBihar संवाददाता