ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

काजल-खेसारी के रिश्तों में बढ़ी तनातनी, 'लिट्टी चोखा' के पोस्टर लॉन्च से गायब रहीं एक्ट्रेस

DESK : कई बार ऐसा देखा जाता है कि अक्सर सिनेमा जगत में सितारों के बीच आपसी संबंध बुरे हो जाते हैं और अक्सर वो सुर्ख़ियों में भी आ जाते है. लोगों के बीच ऐसी खबरें चर्चा का विषय बन जा

काजल-खेसारी के रिश्तों में बढ़ी तनातनी, 'लिट्टी चोखा' के पोस्टर लॉन्च से गायब रहीं एक्ट्रेस
First Bihar
3 मिनट

DESK : कई बार ऐसा देखा जाता है कि अक्सर सिनेमा जगत में सितारों के बीच आपसी संबंध बुरे हो जाते हैं और अक्सर वो सुर्ख़ियों में भी आ जाते है. लोगों के बीच ऐसी खबरें चर्चा का विषय बन जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ है भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच. इन दोनों के बीच चल रही तनातनी लोगों के बीच खूब चर्चे में है. और लोग लगातार ये भी कह रहे हैं कि 'लिट्टी चोखा' खेसारी और काजल की आखिरी फिल्म है और इस बात को और तुल मिली जब 'लिट्टी चोखा' के पोस्टर लॉन्च पर काजल राघवानी नजर नहीं आई और पोस्टर खेसारी लाल यादव के हाथों जारी किया गया.  


अब इन सारी बात पर विराम लगा दिया गया है. दरअसल, कुछ दिनों पहले ये खुलासा किया गया कि 'लिट्टी चोखा' के बाद भी खेसारी और काजल कि एक और मूवी रिलीज़ होने वाली है जिसमें दोनों साथ-साथ नजर आयेंगे. वहीं इन दोनों की अंतिम फिल्म 'लिट्टी चोखा' नहीं बल्कि 'सईयां अरब गईले ना' होने वाली है और इस फिल्म को होली के मौके पर रिलीज़ किया जायेगा. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इसी फिल्म के दौरान दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई थी.  


वहीं अगर बात करें फ़िल्म 'सईयां अरब गईले ना' की तो इस मूवी में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी और शुभी शर्मा नजर आने वाली हैं. टनाटन टॉकीज के साथ अभय सिन्हा और ईज माई ट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'सईयां अरब गईले ना' एक लव ट्रायंगल है, जिसको लेकर फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मुवाला और अपर्णा शाह को बेहद उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा कि इस होली में रिलीज होने वाली यह सबसे बड़ी फिल्म होगी. इसे निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने कहा कि इस होली ये फिल्म दर्शकों के लिए होली का तोहफा है.


प्रेमांशु सिंह ने इस फिल्म के बारे में बात की और बताया, "हमने एक जबरदस्त रोमांटिक ड्रामा बनाया है. इसे कोई भी अपने पूरे परिवार के साथ देख सकता है. इस फिल्म में सभी कलाकारों ने अपना बेस्ट दिया है. गीत-संगीत लाजवाब है. मुझे लगता है फिल्म 'सईयां अरब गईले ना' को हर शख्स को एक बार जरूर देखना चाहिए."


आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म 'लिट्टी चोखा' के पोस्टर लॉन्च के दौरान खेसारी लाल यादव ने एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते हुए कहा,"काजल राघवानी एक बेहतरीन अदाकारा हैं और वह हमेशा ही मेरी अच्छी दोस्त थी, हैं और हमेशा रहेंगी." वहीं काजल राघवानी के साथ आगे काम करने के बारे में उन्होंने बताया कि अगर मौका मिले तो वह आगे उनके साथ जरुर काम करेंगे.