ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

सिनेमाघरों में जल्द दिखेगा ‘The साबरमती Report’ का जलवा, मेकर्स ने बताया कब रिलीज होगी फिल्म; फाइनल हो गई डेट

DESK: The साबरमती Report का ट्रेलर सस्पेंस और इमोशन्स से भरा है। फिल्म में एक जुनूनी पत्रकार की यात्रा दिखाई गई है, जो सच के लिए सिस्टम से लड़ता है और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति स

सिनेमाघरों में जल्द दिखेगा ‘The साबरमती Report’ का जलवा, मेकर्स ने बताया कब रिलीज होगी फिल्म; फाइनल हो गई डेट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: The साबरमती Report का ट्रेलर सस्पेंस और इमोशन्स से भरा है। फिल्म में एक जुनूनी पत्रकार की यात्रा दिखाई गई है, जो सच के लिए सिस्टम से लड़ता है और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहता है। विक्रांत मैसी का किरदार उस पत्रकार का है जो अपने सिद्धांतों के लिए कोई समझौता नहीं करता और गलत जानकारी देने वालों को आड़े हाथों लेता है।


कहानी की शुरुआत रिधि डोगरा के किरदार के प्रभाव से होती है, जो विक्रांत को एक नई दिशा में सोचने पर मजबूर कर देती है। इस दौरान वह समझता है कि सच की तलाश में उसे कई कठिनाइयों का सामना करना होगा, खासकर तब जब वह अपने साथी पत्रकारों और अंग्रेजी के प्रभाव में काम करने वाली मीडिया से टकराता है। वह हिंदी में सच्ची और गहराई वाली पत्रकारिता को बढ़ावा देने का विचार रखता है, जो आज की पत्रकारिता से कहीं अलग है।


राशि खन्ना का किरदार विक्रांत की खोज में उसका साथ देता है और दोनों मिलकर उस ऐतिहासिक घटना के पीछे की असल कहानी उजागर करने की ठान लेते हैं। फिल्म सिर्फ एक रिपोर्ट की खोज नहीं है, बल्कि समाज में सच्चाई और पत्रकारिता के महत्व को भी बखूबी दिखाती है। 


धीरज सरना द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स एंड विकिर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई The Sabarmati Report 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों मे रिलीज होने जा रही है। ऐसे में लंबे समय से फिल्म के सिनेमाघरों में आने का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है।