ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

‘हमारे बारह’ के फिल्म मेकर्स को बड़ा झटका : सुप्रीम कोर्ट ने रिलीज पर लगाई रोक

DESK : ‘हमारे बारह’ के फिल्म मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली

‘हमारे बारह’ के फिल्म मेकर्स को बड़ा झटका : सुप्रीम कोर्ट ने रिलीज पर लगाई रोक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : ‘हमारे बारह’ के फिल्म मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फिल्म रिलीज करने के अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी है। 


दरअसल, अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ पर लगातार विवाद जारी है। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन आरोप है कि यह फिल्म इस्लामिक आस्था और भारत में विवाहित मुस्लिम महिलाओं के प्रति अपमानजनक है। इससे पहले 7 जून को इस फिल्म की रिलीज डेट थी, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगा दी थी। बाद में हाईकोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने का आदेश दे दिया था।


बॉम्बे हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की वेकेशन बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी। कोर्ट का कहना है कि फिल्म का टीजर बहुत ही आपत्तिजनक है। अब फिल्म के मेकर्स को अगली सुनवाई का इंतजार करना होगा। तबतक यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी।