ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

'भाभी जी' फेम और मिमिक्री आर्टिस्ट फिरोज खान ने दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक से गई जान

DESK: पॉपुलर टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के फेम और मिमिक्री आर्टिस्ट फिरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। शक्तिमान जैसे सीरियल में काम कर चुके फिरोज खान का गुरुवार की सुबह बदायू

'भाभी जी' फेम और मिमिक्री आर्टिस्ट फिरोज खान ने दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक से गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पॉपुलर टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के फेम और मिमिक्री आर्टिस्ट फिरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। शक्तिमान जैसे सीरियल में काम कर चुके फिरोज खान का गुरुवार की सुबह बदायूं में हार्ट अटैक से निधन हो गया।


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह फिरोज खान को दिल का दौरा पड़ा। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। फिरोज खान महानायक अमिताभ बच्चन की मिमिक्री किया करते थे। एक्टर अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट बनकर वह मशहूर हुए थे।


फिरोज खान ने ‘भाभीजी घर पर हैं’, ‘जीजा जी छत पर हैं’, ‘साहब बीबी और बॉस’, ‘हप्पू की उल्टन पल्टन’ और ‘शक्तिमान’ जैसे टीवी शो में काम किया। अपनी जबरदस्त अदाकारी से उन्होंने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। फिरोज कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। सिंगर अदनान सामी के सुपरहिट गाने ‘थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे’ में भी वह दिखे थे। मतदाता महोत्सव में बीते 4 मई को उन्होंने अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दी थी।