ब्रेकिंग
निशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासानिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासा

Prem Sagar Passed Away: रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 81 वर्ष की उम्र में निधन, टीवी और सिनेमा जगत में शोक की लहर

Prem Sagar Passed Away: 'रामायण' निर्माता रामानंद सागर के बेटे और फिल्ममेकर प्रेम सागर का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे ‘विक्रम बेताल’ और ‘अलिफ लैला’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज से जुड़े रहे। उनके निधन पर मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

Prem Sagar Passed Away
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Prem Sagar Passed Away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 'रामायण' के निर्माता रामानंद सागर के बेटे और प्रसिद्ध फिल्ममेकर प्रेम सागर का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उम्र से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेम सागर ने 31 अगस्त की सुबह 10 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन पर ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेम सागर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ‘यह दुखद समाचार साझा करते हुए अत्यंत पीड़ा हो रही है। रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर जी अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति दें।‘


प्रेम सागर पेशे से फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर थे। उन्होंने वर्ष 1968 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। उनके निर्देशन और निर्माण में बनीं चर्चित फिल्मों में ‘चरस’, ‘ललकार’ और ‘अलिफ लैला’ शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शोज भी बनाए, जिनमें वर्ष 1985 में प्रसारित हुआ 'विक्रम और बेताल' प्रमुख है। इस शो को उन्होंने निर्देशित और प्रोड्यूस भी किया था।


प्रेम सागर, रामानंद सागर फाउंडेशन से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। यह फाउंडेशन शिक्षा और ग्रामीण विकास के लिए कार्य करने वाली नॉन-प्रॉफिट संस्था है, जो महाराष्ट्र के गांवों और वंचित समुदायों के लिए काम करती है। अब उनके निधन के बाद, उनकी इस लेगेसी को उनके बेटे शिव सागर आगे बढ़ाएंगे। प्रेम सागर का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता