ब्रेकिंग
Buxar Road Accident : बक्सर-पटना फोरलेन पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, खड़े मिक्सर ट्रक में घुसी गाड़ी; 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर✦Bihar Politics : बिहार में फिर बदलने वाली है सरकार? छोटे सरकार अनंत सिंह ने दिया बड़ा संकेत, तेजस्वी यादव की सत्ता में वापसी का सपना होगा पूरा ...✦Bihar Education : मिड डे मील में गड़बड़ी पर ACS सीके अनिल का बड़ा एक्शन! अब बच्चों को खाना खिलाने से पहले खुद चखेंगे हेडमास्टर, फिर मिलेगा भोजन✦Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Buxar Road Accident : बक्सर-पटना फोरलेन पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, खड़े मिक्सर ट्रक में घुसी गाड़ी; 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर✦Bihar Politics : बिहार में फिर बदलने वाली है सरकार? छोटे सरकार अनंत सिंह ने दिया बड़ा संकेत, तेजस्वी यादव की सत्ता में वापसी का सपना होगा पूरा ...✦Bihar Education : मिड डे मील में गड़बड़ी पर ACS सीके अनिल का बड़ा एक्शन! अब बच्चों को खाना खिलाने से पहले खुद चखेंगे हेडमास्टर, फिर मिलेगा भोजन✦Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज

एल्विश यादव से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, मैसेज भेजकर दी गोली मारने की धमकी; खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य

Elvish Yadav Extortion Threat: बिग बॉस ओटीटी-2 विजेता एल्विश यादव को विदेशी नंबर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Elvish Yadav Extortion Threat
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Elvish Yadav Extortion Threat: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव को 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दी गई है। विदेशी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर उनसे दो दिन के भीतर रकम देने को कहा गया। पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई है।


एल्विश यादव की शिकायत के आधार पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि 5 मई को उनके पास एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी, जिसे वह रिसीव नहीं कर सके। इसके कुछ देर बाद उसी नंबर से उन्हें व्हाट्सएप मैसेज मिला।


मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप मलिक बताया और 10 करोड़ रुपये की मांग की। आरोपी ने दो दिन के भीतर रकम देने की चेतावनी दी और ऐसा नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी।


एल्विश यादव ने पुलिस को बताया कि यही धमकी भरा मैसेज उनके पिता के मोबाइल नंबर पर भी भेजा गया था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। एल्विश यादव देश के लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्हें बिग बॉस ओटीटी-2 से खास पहचान मिली, जहां दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया और वह शो के विजेता बने।


इन दिनों एल्विश यादव टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आ रहे हैं। शो में उनकी जोड़ी अभिनेता करण कुंद्रा के साथ है। दोनों की जोड़ी पहले भी ‘लाफ्टर शेफ’ का एक सीजन जीत चुकी है। नए सीजन में भी दर्शक दोनों को काफी पसंद कर रहे हैं। शो में एल्विश अपनी कॉमेडी और कुकिंग स्टाइल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता