ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

एक दूजे के हुए जहीर और सोनाक्षी, पिता शत्रुघ्न सिन्हा हुए भावुक

DESK: बॉलीवुड अभिनेता व टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बिटिया एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को शादी कर ली। अपने दोस्त जहीर इकबाल से सोनाक्षी ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत

एक दूजे के हुए जहीर और सोनाक्षी, पिता शत्रुघ्न सिन्हा हुए भावुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बॉलीवुड अभिनेता व टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बिटिया एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को शादी कर ली। अपने दोस्त जहीर इकबाल से सोनाक्षी ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। शादी के कागजात पर हस्तांक्षर करते सोनाक्षी ने पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस दौरान सोनाक्षी के पिता शत्रुध्न सिन्हा भी मौजूद थे जो काफी भावुक नजर आ रहे थे। शादी के पेपर पर साइन करते समय सोनाक्षी ने पिता का हाथ थामे रखा था और जहीर इकबाल पेपर पर हस्तांक्षर कर रहे थे। 


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने आज कोर्ट मैरिज कर लिया। शादी का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर इस खास दिन की खूबसूरत फोटो सोनाक्षी ने पोस्ट किया है। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस मौके पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी और दामाद को आशीर्वाद दिया। 


इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें पहली फोटो में दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया का हाथ चूमते नजर आ रहे हैं वही दूसरी फोटो में जहीर इकबाल शादी के कागजातों पर साइन करते हुए दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे मुस्कुराते दिख रही है। शादी के मौके पर सोनाक्षी ने क्रिम कलर की खूबसूरत साड़ी पहन रखी है वही जहीर सफेद रंग के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं।


शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने लिखा है कि इसी दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार देखा था और इसे हमेशा के लिए कायम रखने का फैसला किया था। उस प्यार ने उन तमाम चुनौतियों और जीत के दौरान हमें रास्ता दिखाया और आज हमें इस पल तक लेकर आया है। जहां आज दोनों के परिवारों और दोनों के ईश्वर की दुआओं के बाद हम पति पत्नी बन गए हैं। इस शादी से सोनाक्षी और जहीर दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी दामाद को आशीर्वाद दिया है। 

एक दूजे के हुए जहीर और सोनाक्षी, पिता शत्रुघ्न सिन्हा हुए भावुक

एक दूजे के हुए जहीर और सोनाक्षी, पिता शत्रुघ्न सिन्हा हुए भावुक

टैग्स