ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

एक और बॉलीवुड स्टार के खिलाफ ED में शिकायत, शत्रुघ्न सिन्हा, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ कंप्लेन

DESK: बॉलीवुड फिल्म स्टार के खिलाफ ईडी में शिकायतें लगातार मिल रही है अब एक और स्टार का नाम इसमें जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्‍

एक और बॉलीवुड स्टार के खिलाफ ED में शिकायत, शत्रुघ्न सिन्हा, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ कंप्लेन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बॉलीवुड फिल्म स्टार के खिलाफ ईडी में शिकायतें लगातार मिल रही है अब एक और स्टार का नाम इसमें जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्‍न स‍िन्‍हा की। दरअसल बॉलीवुड फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा, पत्नी पूनम सिन्हा और उनके बेटे कुश के खिलाफ एक जमीन के मामले में ईडी में शिकायत दर्ज की गयी है। पुणे के वगोली के रहने वाले एक शख्स संदीप दबाधे ने इसकी लिखित शिकायत की है। मामला एक हेक्टेयर जमीन से जुड़ा हुआ है जिसे शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी फैमिली द्वारा गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया है। संदीप दबाधे ने ईडी से इस मामले की जांच की मांग की है।


शिकायतकर्ता संदीप दबाधे ने इस मामले की शिकायत पुलिस और ईडी से किया है। शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि उसके मृत पिता के नाम पर करोड़ों रुपये की करीब एक हेक्टेयर जमीन है। इस जमीन को शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी फैमिली अपना बताने की कोशिश कर रहे हैं। इस जमीन को वे लोग बेचना भी चाह रहे हैं। जबकि यह जमीन उनके पिता गोरख दबाधे के नाम पर थी। शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी फैमिली द्वारा ये बताया जा रहा है कि साल 2002 में उसके पिता गोरख दबाधे द्वारा उन लोगों को यह प्रॉपर्टी दी गयी थी। 


बताया जाता है कि शिकायतकर्ता संदीप दबाधे के पिता गोरख दबाधे की मौत 2007 में हुई थी। उनकी मृत्यु के बाद इस संपत्ति पर हक सिर्फ संदीप दबाधे का है। यह मामला स्थानीय कोर्ट के बाद अब जांच एजेंसी तक पहुंच गयी है। इस मामले में फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी फैमिली पर आरोप लगा है। शत्रुघ्न सिन्हा की तरफ से अब तक किसी तरह का बयान नहीं आया है। मामला सामने आने के बाद अब उनके बयान का इंतजार है।  








टैग्स