ब्रेकिंग
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?सम्राट कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार, सिर्फ तीन की संपत्ति एक करोड़ से कम, पुरूषों से ज्यादा अमीर हैं महिलायेंNCRB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में अचानक जान गवां रहे युवा, हर घंटे 120 मौत; आंकड़ों ने बढ़ाई चिंतातमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?सम्राट कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार, सिर्फ तीन की संपत्ति एक करोड़ से कम, पुरूषों से ज्यादा अमीर हैं महिलायेंNCRB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में अचानक जान गवां रहे युवा, हर घंटे 120 मौत; आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Dr. APJ Abdul Kalam Biopic: धनुष निभाएंगे 'मिसाइल मैन' का रोल, लोगों ने कहा "लाजवाब कास्टिंग इसे कहते हैं"

Dr. APJ Abdul Kalam Biopic: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक में धनुष निभाएंगे मिसाइल मैन का रोल, ओम राउत करेंगे निर्देशन। कान्स 2025 में ऐलान, 2026 में रिलीज।

Dr. APJ Abdul Kalam Biopic
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Dr. APJ Abdul Kalam Biopic: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में एक ऐतिहासिक घोषणा ने भारतीय सिनेमा में हलचल मचा दी है। भारत के ‘मिसाइल मैन’ और 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणादायी जिंदगी अब बड़े पर्दे पर जीवंत होगी। इस बायोपिक में नेशनल अवॉर्ड विजेता और साउथ सुपरस्टार धनुष डॉ. कलाम की भूमिका निभाएंगे, जबकि फिल्म का निर्देशन ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ फेम ओम राउत करेंगे। फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता अभिषेक अग्रवाल प्रोड्यूस करेंगे।


यह घोषणा 21 मई 2025 को कान्स में हुई है, डॉ. कलाम की जिंदगी एक साधारण शुरुआत से असाधारण उपलब्धियों तक की प्रेरक कहानी है। तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मछुआरे परिवार में जन्मे कलाम ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) में मिसाइल प्रोग्राम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों के विकास में उनकी भूमिका ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया। 2002 से 2007 तक राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने ‘पीपुल्स प्रेसिडेंट’ के रूप में जनता का दिल जीता।


यह फिल्म न केवल उनके वैज्ञानिक योगदान, बल्कि उनके शायर, शिक्षक और सपने देखने वाले व्यक्तित्व को भी उजागर करेगी। धनुष ने इस बारे में पोस्ट कर लिखा, “डॉ. कलाम का किरदार निभाना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का पल है।” बता दें कि, इस फिल्म की स्क्रिप्ट साइविन क्वाड्रास ने लिखी है, जिन्होंने इससे पहले ‘नीरजा’, ‘मैदान’ और ‘परमाणु’ जैसी बेहतरीन बायोपिक्स को निर्देशित किया है। 


ओम राउत ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि यह फिल्म उनके लिए एक कलात्मक चुनौती और सांस्कृतिक जिम्मेदारी है, क्योंकि वे कलाम के सादगी भरे जीवन और उनके विजन को वैश्विक मंच पर पेश करना चाहते हैं। धनुष, जिन्होंने ‘रांझणा’, ‘असुरन’, ‘मारी’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता साबित की है, इस भूमिका के लिए पहली पसंद थे।


जानकारी के मुताबिक अभिनेता धनुष ने किरदार की तैयारी के लिए ISRO वैज्ञानिकों और कलाम के सहयोगियों से मुलाकात शुरू कर दी है। फिल्म में उनके बचपन, वैज्ञानिक करियर और राष्ट्रपति कार्यकाल को समग्र रूप से दिखाया जाएगा। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है, और शूटिंग नवंबर 2025 से तमिलनाडु, दिल्ली और बेंगलुरु में शुरू होगी। 2026 में रिलीज की उम्मीद है।

संबंधित खबरें