ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

दिशा सालियान के शरीर पर नहीं थे कपड़े, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्राइवेट पार्ट में मिले हैं चोट के निशान

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि दिशा के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. जब उसका शव मिला तो उस समय वह

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि दिशा के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. जब उसका शव मिला तो उस समय वह न्यूड थी. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान

मुंबई पुलिस ने जो दिशा सालियान का पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराया है. उसमे यह बात सामने आई है कि दिशा के प्राइवेट पार्ट में चोट केे निशाना थे. यह रिपोर्ट महाराष्ट्र बीजेपी के सीनियर नेता नारायण राणे की दावे को कही न कही सही करार दे रहा है. जिसमें राणे ने कहा था कि दिशा के साथ पहले रेप हुआ था फिर उसके बाद उसका मर्डर किया गया. 

मुंबई पुलिस छुपाती रही सच्चाई

जो रिपोर्ट आमने आई हैं उसमें साफ लिखा हुआ है कि जो कपड़े का कंडीशन का वह न्यूड है. यानी कि जिस समय दिशा सालियान 14वीं मंजिल से गिरी उस समय वह बिना कपड़े की थी. लेकिन इस बात को मुंबई पुलिस ने बाहर नहीं आने दिया. इस बात को छिपाती रही है. मुंबई पुलिस ने इस केस को जांच करने के बदले सुसाइड करार देकर पेंडिंग में डाल दिया. सवाल उठ रहा है कि क्या किसी को सुसाइड करना होगा तो वह न्यूड होकर करेगा. इस मामले में भी मुंबई पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. दिशा के एक करीबी दोस्त ने बड़ा खुलासा किया था कि घटना वाले दिन दिशा के घर पर उनके मंगेतर रोहन, हिमांशु और कॉलेज के दो दोस्त नील और दीप आए हुए थे. सभी उस रात पार्टी कर रहे थे और ड्रिंक कर रहे थे. 

बीजेपी नेता ने भी कहा था दिशा के साथ हुआ था रेप

कुछ दिन पहले ही नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि सुशांत के पूर्व मैनेजर दिशा सालियान का भी मर्डर हुआ है. राणे ने आरोप लगाया है कि 8 तारीख को हुई पार्टी में दिशा के साथ रेप हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई. उनको यह जानकारी दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चली है. रिपोर्ट में यह उल्लेख है कि दिशा के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान हैं. दिशा ने 8 तारीख को सुसाइड की, लेकिन 11 तारीख को उसका पोस्टमार्टम कराया गया. इसकी जानकारी सुशांत को भी हुई थी.  


टैग्स