ब्रेकिंग
पटना में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और पुलिस ने 3 हथियार तस्करों को दबोचाकेवटी BDO चंद्रमोहन पासवान पर EOU का शिकंजा, 6 ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिलेबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट ने स्वास्थ्य- युवा रोजगार विभाग में सैकड़ों नए पद सृजित किए, होगी नई नियुक्ति.....बिहार में भू-सर्वे नियमों में होगा बदलाव, नई बंदोबस्त नियमावली 2026 लाने की तैयारीपटना में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और पुलिस ने 3 हथियार तस्करों को दबोचाकेवटी BDO चंद्रमोहन पासवान पर EOU का शिकंजा, 6 ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिलेबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट ने स्वास्थ्य- युवा रोजगार विभाग में सैकड़ों नए पद सृजित किए, होगी नई नियुक्ति.....बिहार में भू-सर्वे नियमों में होगा बदलाव, नई बंदोबस्त नियमावली 2026 लाने की तैयारी

दिशा पटानी के साथ रिलेशनशिप पर एलेक्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा एक ही अपार्टमेंट में रहते थे

DESK : दिशा पाटनी आये दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. इन दिनों टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद मॉडल एलेक्जेंडर एलेक्स (Aleksandar Alex Ili) को डेट करने को ले कर सुर्खियों में हैं. दिशा

दिशा पटानी के साथ रिलेशनशिप पर एलेक्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा एक ही अपार्टमेंट में रहते थे
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

DESK : दिशा पाटनी आये दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. इन दिनों टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद मॉडल एलेक्जेंडर एलेक्स (Aleksandar Alex Ili) को डेट करने को ले कर सुर्खियों में हैं. दिशा को बीते काफी दिनों से अलग-अलग जगह पर एलेक्स के साथ स्पॉट किया जा रहा है. कार्तिक आर्यन के बर्थडे बैश में भी दोनों एक साथ पहुंचे थे. इस वजह से दिशा और एलेक्स के डेटिंग की खबरों को और हवा मिल रही है. अब दिशा के कथित बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए डेटिंग की ख़बरों पर अपनी सफाई दी है. 


एलेक्जेंडर एलेक्स ने दिशा को डेट करने की बात से साफ़ इंकार करते हुए कहा है की वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं. डेटिंग की ख़बरों को महज अफवाह बताते हुए एलेक्स ने कहा की दिशा से उनकी मुलाकात तब हुई थी जब वो दोनों एक ही एजेंसी की लिए काम किया करते थे. फिटनेस और अन्य चीज़ों में एक दूसरे से सोच मिलने की वजह से दोनों की दोस्ती हुई और बॉन्डिंग काफी मजबूत हो गयी. एलेक्स ने ये भी कहा की 2015 में वो और दिशा शेम अप्पार्टमेन्ट शेयर किया करते थे. वो दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे को जब भी जरुरत होती है वो मौजूद होते हैं.


दिशा पाटनी की अपने लाइफ में अहमियत बताते हुए एलेक्स ने कहा कि वो उनके लिए परिवार जैसी हैं और जब भी दोनों बुरे वक्त से गुजर रहे होते हैं तो वह एक-दूसरे का साथ देते हैं. उन्होंने कहा, "मैं देख रहा हूं कि मेरे और दिशा के रिश्ते को लेकर अफवाह पिछले कई हफ्तों से उड़ रही है, लेकिन बात यह है कि हम जानते हैं कि सच्चाई क्या है. मुझे समझ नहीं आता कि आखिर लोगों को जरूरत क्या है यह पता लगाने कि दो लोगों के बीच चल क्या रहा है? आखिर वे दूसरों को उनके मन मुताबिक जीने के लिए छोड़ क्यों नहीं देतें? हमें इन बातों पर सिर्फ हंसी आती है." 


एलेक्स ने टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की ख़बरों से अपना पल्ला झड़ते हुई कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. एलेक्स ने कहा की किसी के रिश्ते पर बोलने वाले वो कौन होते हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा की टाइगर और दिशा दोनों ही उनके अच्छे दोस्त हैं और अक्सर साथ में वक़्त भी बीताते हैं. 


आपको बता दें, दिशा और टाइगर 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. 6 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों की राहें अब अलग हो चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिशा और टाइगर शादी को ले कर अलग हुए हैं. जहाँ दिशा शादी करना चाहती थी वहीँ टाइगर को कुछ वक़्त चाहिए था. 


दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक़्त उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. साउथ सुपरस्टार सूर्या संग फिल्म सूर्या 42 में दिशा नजर आने वाली हैं. इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ दिशा करण जौहर की फिल्म योद्धा में भी नजर आएँगी. योद्धा 11 नवंबर 2022 को रिलीज होनी है. इन दो फिल्मों के साथ-साथ दिशा के पास प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट भी हैं.

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

sunidhi

FirstBihar संवाददाता