ब्रेकिंग
नरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...नरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग'दारू' वाले डिपार्टमेंट में कितने दागी ? विजिलेंस लिस्ट से बेनकाब हुए मद्य निषेध के अफसर, ट्रैप-डीए केस में 'चार्जशीटेड' फिर भी महत्वपूर्ण पोस्ट, भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों की 'मौज...

जहां दर्द है वहां मर्द है… Dhurandhar 2 का ट्रेलर रिलीज, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला

यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म को पांच भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गयी है। इस फिल्म को देखने के लिए बेचैन हैं।

महाराष्ट्र न्यूज
Dhurandhar से 836.95 करोड़ की कमाई के बाद पार्ट 2 होगा रिलीज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Dhurandhar 2 Trailer Release:: बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। करीब 3 मिनट 25 सेकंड के इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, दमदार डायलॉग और शानदार विजुअल्स देखने को मिल रहे हैं।


 ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं संजय दत्त भी जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।


फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। शनिवार 7 मार्च को रिलीज हुए इस ट्रेलर ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी। दिलचस्प बात यह है कि ट्रेलर में कहानी का ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसके एक्शन और प्रेजेंटेशन ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।


Dhurandhar 2 ट्रेलर को लेकर बॉलीवुड सितारे भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आलिया भट्ट, करण जोहर, अनिल कपूर, अर्जून कपूर समेत कई सेलेब्स ने ट्रेलर देखी और इसकी जमकर तारीफ की। वहीं, ऋतिक रौशन का रिएक्शन खासा चर्चा में बना हुआ है। रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट करते हुए ऋतिक रौशन ने लिखा, “बहुत-बहुत शानदार… मार डाला।” उनके इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी ट्रेलर को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं।


टैग्स