ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Dhurandhar 2 Teaser Release: रणवीर सिंह का दमदार अवतार, 'ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी', एक्शन से भरपूर टीजर रिलीज

Dhurandhar 2 Teaser: द रिवेंज एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट, प्रोड्यूस किया है, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है, यह एक्शन फिल्म 19 मार्च, 2026 से सिनेमाघरों में आने को तैयार है।

delhi
रणवीर का भौकाल
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। मंगलवार, 3 फरवरी को 12:12 बजे रिलीज हुआ यह 1 मिनट 12 सेकेंड का धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। टीजर में रणवीर सिंह का धुआंधार और डैशिंग अवतार देखने को मिल रहा है।


रणवीर ने पहले ही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर टीजर रिलीज की जानकारी दी थी। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है,” जो फैंस के बीच खूब चर्चा में रहा। ‘धुरंधर 2’ के टीजर में साफ झलक रहा है कि रणवीर सिंह का किरदार और भी धांसू होने वाला है। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं और फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।


यह फिल्म आदित्य धर द्वारा लिखी, निर्देशित और प्रोड्यूस की जा रही है। इसके निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। जियो स्टूडियोज़ के प्रस्तुतिकरण और बी62 स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी यह हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर 19 मार्च 2026 से सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है।


पहली फिल्म ‘धुरंधर’, जो 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, ने भारतीय सिनेमा के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के साथ-साथ फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी लगातार ट्रेंड कर रही है। अब पार्ट 2 के पोस्टर और टीजर के बाद फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म पहले हिस्से की तरह ही तहलका मचाएगी। टीजर रिलीज होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।