ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Dhamaal 4 Announcement: एक बार फिर ‘धमाल’ मचाने आ रहे अजय देवगन और टीम, पिछले तीनों भाग से मजेदार होने जा रही यह फिल्म

Dhamaal 4 Announcement: शायद ही कोई ऐसा हो जिसने ‘धमाल’ फिल्म नहीं देखी हो, हां, उसके अगले दो पार्ट कितनों ने देखी यह कहना मुश्किल है. मगर इस बार अजय देवगन दावा कर रहे हैं कि पार्ट 4 में ज्यादा पागलपन होगा.

Dhamaal 4 Announcement
धमाल 4 की टीम
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Dhamaal 4 Announcement:  बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म ‘धमाल 4’ की घोषणा कर इंटरनेट पर खलबली मचा दी है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, रवि किशन, संजय मिश्रा और अंजलि आनंद जैसे कई मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के तीन पार्ट पहले ही आ चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था.


इस फिल्म की घोषणा करते हुए अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा “पागलपन वापस आ चुका है और धमाल 4 की शुरुआत हो चुकी है. मल्शेज घाट का शेड्यूल पूरा हो चुका है और अब मुंबई का शेड्यूल शुरू होने वाला है. चलिए साथ में हँसते हैं”. ऐसा ही पोस्ट फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजीदा शेख ने भी किया है.


बताते चलें कि इस फिल्म की पहली किश्त 2007 में आई थी, जिसने दर्शकों को हँसा-हँसाकर लोट-पोट कर दिया था. विश्व भर में इस कॉमेडी फिल्म को खूब सराहा गया था. जिसके बाद 2011 में इस फिल्म की दूसरी किश्त आई. हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि इस भाग में उतना दम नहीं था, जितना मजा पहले भाग में था.


बात करें फिल्म के तीसरे पार्ट की तो इसका नाम ‘टोटल धमाल’ रखा गया और यह 2019 में रिलीज हुई. लेकिन दर्शकों पर पहले जैसा जादू करने में यह फिल्म भी असफल रही. इस फिल्म में संजय दत्त को अजय देवगन ने रिप्लेस कर दिया था और अनिल कपूर भी इसका हिस्सा बने थे. केवल यही नहीं निर्माताओं ने माधुरी दीक्षित को भी इस फिल्म में रोल दिया ताकि कुछ दर्शक सिनेमा हॉल तक आ जाएं मगर कॉमेडी का डोज ही कम पड़ गया, नतीजा फिल्म पुराना जादू फिर से नहीं दिखा पाई.


हालांकि, अब इस बार अजय देवगन और टीम इस बात की पूरी कोशिश करेगी कि इस भाग को ज्यादा से ज्यादा मजेदार बनाया जा सके. इसके लिए निर्देशक इंद्र कुमार का साथ इस बार निर्माता भूषण कुमार देने वाले हैं और कहा जा रहा है कि इसे एक भव्य कॉमेडी फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. हालांकि ऐसे वादे तो पहले भी किए जा चुके हैं, अब ये लोग इस कार्य को कितनी सफलतापूर्वक अंजाम दे पाते हैं ये तो वक्त ही बताएगा.