ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

CBI सुशांत के पिता और बहनों का लेगी बयान, बिहार पुलिस 40 पन्नों का सौंप चुकी है रिपोर्ट

PATNA: सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर आज सीबीआई की टीम सुशांत के पिता केके सिंह और उनकी बहन मीतू सिंह और प्रियंका सिंह का बयान दर्ज करेगी. बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ये बयान

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर आज सीबीआई की टीम सुशांत के पिता केके सिंह और उनकी बहन मीतू सिंह और प्रियंका सिंह का बयान दर्ज करेगी. बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ये बयान फरीदाबाद में रह रहे उनके पिता और बहनों से लेगी. बताया जा रहा है कि  उनके द्वारा दर्ज एफआईआर और उनके और सुशांत के रिश्तों पर सवाल पूछे जा सकते हैं.

बिहार पुलिस सौंप चुकी है रिपोर्ट

सीबीआई केस से पहले से जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम ने कई सबूत जुटाए थे. इस सबूत को बिहार पुलिस ने सीबीआई को सौंप दिया है. यह सबूत 40 पन्नों की रिपोर्ट में हैं. इसमें खास बात यह है कि 10 से अधिक राजदार के बयान इसमें दर्ज हैं. इसमें सुशांत के दोस्त, गर्लफ्रेंड रह चुकी अंकिता लोखंडे, कुक, सीए और उनकी बहनों का भी बयान दर्ज हैं. इसके अलावे बिहार पुलिस ने सुशांत के खाते के बारे में बैंकों में जाकर दूसरे खाते में ट्रांसफर पैसे की भी रिपोर्ट है. 

कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया था. जिसमें हत्या की साजिश और सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था. इस केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने को लेकर रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. उस याचिका पर 11 अगस्त को सुनवाई होने वाली हैं. 

टैग्स