ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bollywood: साँपों की शौकीन हैं बॉलीवुड की यह हसीना, घर में एक खूंखार पाइथन रखने की बात कितनी सच?

Bollywood: बॉलीवुड की इस बेहद ख़ूबसूरत अदाकारा की सांपों के प्रति अलग ही दीवानगी है, घर में पाला पाइथन, फिल्म सेट पर सांप देख किया मंत्र जाप।

Bollywood
बॉलीवुड एक्ट्रेस की सांपों के प्रति दीवानगी
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bollywood: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी खूबसूरती और अभिनय के साथ-साथ अपनी बेबाकी और अनोखे शौक के लिए भी जानी जाती रही हैं। सुष्मिता ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया और 1996 में फिल्म दस्तक से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन उनकी निजी जिंदगी, खासकर सांपों के प्रति उनकी दीवानगी, हमेशा चर्चा में रही है। सुष्मिता ने एक समय अपने घर में खूंखार पाइथन पाला था। भले आप इस पर यकीन करें न करें।


1975 में हैदराबाद के एक बंगाली परिवार में जन्मी सुष्मिता के पिता शूबीर सेन भारतीय वायुसेना के पूर्व विंग कमांडर थे, जबकि माँ सुभ्रा सेन दुबई में ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं। बचपन से ही सुष्मिता को रेंगने वाले जीव-जंतु, खासकर सांप, बहुत आकर्षित करते थे। इस शौक ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपने घर में एक पाइथन पाल लिया।


पाइथन, जो अपनी विशालता और ताकत के लिए जाना जाता है, उसे संभालना पेशेवरों के लिए भी कई दफा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन सुष्मिता ने इसे न सिर्फ पाला, बल्कि उससे गहरा लगाव भी रखा। वे सांपों को नाग देवता के रूप में पूजती हैं और उन्हें शक्ति व रहस्य का प्रतीक भी मानती हैं।


इससे जुड़ा एक दिलचस्प वाकया 5 सितंबर 2006 में सामने आया था। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर अचानक एक सांप आ गया। जहाँ बाकी लोग डरकर पीछे हट गए, सुष्मिता ने निडर होकर सांप के सामने बैठकर हिंदू मंत्रों का जाप शुरू कर दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सुष्मिता के घर में अब भी वह पाइथन है या नहीं।


बात करें सुष्मिता की निजी जिंदगी की तो उन्होंने शादी किए बिना 2000 में रेने और 2010 में अलीशा नाम की दो बेटियों को गोद लिया था। 21 साल की उम्र में माँ बनने का फैसला बड़ा ही जिम्मेदारी वाला होता है और सिंगल मदर के रूप में बच्चों की परवरिश काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण। इसके बावजूद सुष्मिता ने अपने दायित्व को बखूबी निभाया।


वर्तमान में सुष्मिता फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वे ज्यादा सक्रिय हैं। उनकी वेब सीरीज़ आर्या को दर्शकों ने खूब सराहा था। हाल ही में सुष्मिता ने अपने टीनएज क्रश सलमान खान के बारे में भी खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वे कैसे अपनी पॉकेट मनी सलमान के पोस्टर खरीदने में खर्च कर दिया करती थीं।