ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Bold Photoshoot : इस एक्ट्रेस को फोटोशूट कराने पर मां से मिली थी सजा, मां ने मारा थप्पड़ और फिर..

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम खान के करियर का एक ऐसा पल, जब उनके बोल्ड फोटोशूट पर मां ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। जानिए कैसे इस घटना ने उनके जीवन और करियर को प्रभावित किया।

Bold Photoshoot : इस एक्ट्रेस को फोटोशूट कराने पर मां से मिली थी सजा, मां ने मारा थप्पड़ और फिर..
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bold Photoshoot : बॉलीवुड और कंट्रोवर्सी दोनों एक-दूसरे के समानांतर हैं। कंट्रोवर्सी के बिना बॉलीवुड की एक भी कहानी पूरी नहीं होती। आज हम आपको एंटरटेनमेंट जगत की एक ऐसी ही रोचक कहानी बताने जा रहे हैं, जहां एक मशहूर अभिनेत्री को बोल्ड फोटोशूट कराने पर मां की थप्पड़ खानी पड़ी थी।


जिस अभिनेत्री की हम बात कर रहे हैं, वह हैं सोनम खान। सोनम ने 1988 में फिल्म ‘विजय’ के साथ इंडस्ट्री में एंट्री ली। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों—राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, अनिल कपूर—के साथ काम किया और कई बेहतरीन फिल्में दीं। अजूबा, त्रिदेव, विश्वात्मा, क्रोध, बाज और इंसानियत जैसी फिल्में उनके करियर की प्रमुख फिल्मों में गिनी जाती हैं।


सोनम के करियर का एक ऐसा इंसिडेंट है, जिसे वह आज तक भूल नहीं पाईं, जब उनकी मां ने उन्हें थप्पड़ मारा था। एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कहती हैं—शुरुआती करियर में मैंने एक बोल्ड फोटोशूट कराया था, जिसे एक प्रसिद्ध मैगजीन ने छापा था। लेकिन जब वह मैगजीन छपकर आई, तो मेरी मां ने मेरी फोटो देखकर मुझे थप्पड़ मारा। मां मैगजीन मेरे पास लेकर आईं और उसे फाड़ दिया। मेरे पैरेंट्स मेरे लिए बहुत प्रोटेक्टिव थे, लेकिन मैं अपने मकसद के लिए हमेशा विद्रोह करती रही।


हालांकि मुझे लगा था कि मैं उस फोटो में काफी अच्छी लग रही थी। स्किन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनकर घास के पीछे छिपी हुई थी और वह फोटो बेहद शानदार आए थे। लेकिन मां के उस रिएक्शन को देखकर मैं बहुत दुखी हुई और आज तक उस इंसिडेंट को भूल नहीं पाई हूं।