ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथ

DESK : बॉलीवुड इंडस्ट्री का 107 सालों का सुनहरा इतिहास है, लेकिन 2020 जैसा बुरा साल शायद ही इस फिल्म इंडस्ट्री ने कभी देखा हो. इस साल कई दिग्गज अभिनेताओं औक अभिनेत्रियों ने दुनिया को अलविदा

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथ
Anamika
5 मिनट

DESK : बॉलीवुड इंडस्ट्री का 107 सालों का सुनहरा इतिहास है, लेकिन 2020 जैसा बुरा साल शायद ही इस फिल्म इंडस्ट्री ने कभी देखा हो. इस साल कई   दिग्गज अभिनेताओं औक अभिनेत्रियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया. कुछ की मौत बिमारी से हुई तो कई ने सुसाइड कर लिया. इन सब के बीच एक चेहरा ऐसा भी है जिसकी मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की. सुशांत सिंह राजपूत  की संदेहास्पद स्थिती में मौत हुई हो गई, जिसकी अभी सीबीआई जांच कर रही है.  

1. निम्मी(25 मार्च 2020)

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथहिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री  87 वर्षीय निम्मी ने 25 मार्च 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया. निम्मी लंबे समय से बीमार चल रही थीं. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.  


2.इरफान खान(29 अप्रैल 2020)

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथ29 अप्रैल को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कर दिया. 53 साल के इमरान  न्यूरो-एंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे. 2018 में उन्हें बीमारी का पता चला था और वो लंदन में अपना इलाज करा रहे थे. इरफान खान ने अपने करियर में करीब 50 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया और उन्हें अनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है. 


3. ऋषि कपूर

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथबॉलीवुड के चॉकलेटी हीरों और लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर ने भी 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया. 67 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. वो कैंसर की बिमारी से जूझ रहे थे और अमेरिका में उनका मैरो ट्रीटमेंट चल रहा था.


4.मोहित बघेल(22 मई 2020)

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथटीवी और फिल्म एक्टर मोहित बघेल ने महज 27 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया.मोहित ने सलमान खान की फिल्म रेड्डी में अमर चौधरी का किरदार निभाया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ था.


5.वाजिद खान(1 जून 2020)

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथइस साल बॉलीवुड में अपने गानों को लेकर हंगामा मचाने वाली मशहूर म्यूजिक कंपोजर साजिद - वाजिद की जोड़ी टूट गई. मात्र 47 साल की उम्र में म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान की मौत हो गई. लंबे समय से किडनी की परेशानी से जूझ रहे वाजिद खान का निधन हो गया.


6.बासु चटर्जी(4 जून 2020)

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथ93 साल के जानेमाने फ़िल्म निर्देशक बासु चटर्जी ने 4 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया.2007 में उन्हें आईफा ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा था.


7. सुशांत सिंह राजपूत(14 जून 2020)

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथबिहार के पटना के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने घर में पंखे से लटके मिले थे. मात्र 34 साल के सुशांत की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया था. हालांकि सीबीआई अभी भी इस मामले की जांच कर रही है. 


8.सरोज खान (3 जुलाई 2020)

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथफ़िल्म इंडस्ट्री के पहली महिला कोरियोग्राफ़र सरोज ख़ान का 3 जुलाई 2020 को दिल के दौरा पड़ने से निधन हो गया. 71 साल की उम्र में सरोज खान ने अंतिम सांस ली. उन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री में मास्टरजी कह कर सम्बोधित किया जाता था. अपने काम के लिए उन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. 


9.जगदीप (8 जुलाई 2020)

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथ

बॉलीवुड के सूरमा भोपाली यानी जगदीप ने भी 8 जुलाई को हमारा साथ छोड़ दिया.  81 साल के जगदीप लंबे समय से बीमारियों से परेशान चल रहे थे. जगदीप ने ज़्यादातर फिल्मों में कॉमेडियन का रोल निभाया.


10.राहत इंदौरी(11 अगस्त 2020)

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथमशहूर उर्दू कवि और बॉलीवुड गीतकार राहत इन्दौरी का कोरोना से निधन हो गया. 11 अगस्त 2020 को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 70 साल के थे.  


11.एसपी बालासुब्रमण्यम (25 सितम्बर 2020  )

अलविदा 2020: बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटा यह साल, इन सितारों ने छोड़ा साथ74 साल की उम्र में पद्मभूषण से सम्मानित गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया. पोस्ट कोरोना इफेक्ट के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली.  मशहूर गायकों की लिस्ट में शामिल बालासुब्रमण्यम ने 40,000 से भी अधिक गाने गाये हैं.