ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Bollywood News: फिल्म एनिमल में बॉबी देओल को क्यों मिला था गूंगे बहरे विलेन का रोल? निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अब जाकर बताई वजह

Bollywood News: 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल में खूंखार विलेन का रोल कर अभिनेता बॉबी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की थी, हालाँकि फिल्म रिलीज के 2 साल बाद न

Bollywood News
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bollywood News: 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल में खूंखार विलेन का रोल कर अभिनेता बॉबी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की थी, हालाँकि फिल्म रिलीज के 2 साल बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने बॉबी के मूक बधिर होने की वजह बताई है.


बॉबी देओल इंडस्ट्री के कुछ उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने अपनी दोनों फ़िल्मी पारियों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों से वाहवाही बटोरी। विशेषकर फिल्म एनिमल में बॉबी ने कुछ ऐसा काम किया कि उनके सामने लोग कुछ देर के लिए रणबीर कपूर तक को भूल गए थे, जबकि फिल्म में बॉबी देओल ना कुछ बोल सकते थे और ना ही कुछ सुन सकते थे, अब जाकर फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा ने इस बात से पर्दा उठाया है कि उन्होंने बॉबी को फिल्म में गूंगा और बहरा क्यों बनाया था.


इस बारे में फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा से बातचीत करते हुए संदीप बताते हैं कि उन्हें लगा स्क्रीन पर खामोश बॉबी विलेन के रूप में और भी ज्यादा खतरनाक लगेंगे, संदीप के अनुसार इससे पहले बॉलीवुड के अनगिनत विलेनों को वह डायलॉग मारते देख चुके थे इसलिए उन्होंने पहले से ही यह फैसला कर लिया था कि वह इस बार कुछ अलग ट्राई करेंगे।


संदीप ने आगे यह भी कहा कि उनके लिए यह किरदार बेहद रोमांचक था, जैसी कल्पना उन्होंने कर रखी थी.. बॉबी ने उससे भी दमदार तरीके से इस किरदार को निभाया, फैंस बॉबी के इस अवतार से इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने एक्टर को "लॉर्ड बॉबी" कहकर पुकारना शुरू कर दिया, बता दें कि 2023 में आई इस फिल्म में  रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर जैसे सितारे भी नजर आए थे. 


हालाँकि फिल्म को काफी ज्यादा आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन उन आलोचनाओं और विवादों से फिल्म को और फायदा ही हुआ तथा फिल्म ने छप्पड़ फाड़  कमाई की थी. इस फिल्म के बाद बॉबी देओल के करियर को तगड़ा बूस्ट मिला था, जिसके बाद वह कंगुवा और डाकू महाराज जैसी साउथ फिल्मों में नजर आए, आने वाले दिनों में उनके करियर का ग्राफ और ऊँचा जाने वाला है इस बात में कोई शक नहीं"

टैग्स