ब्रेकिंग
मोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपमोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

Bollywood news: बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में भेजा नोटिस

Bollywood news: बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इन तीनों कलाकारों को जयपुर से नोटिस भेजा गया है. जाने क्या है पूरा मामला...

Bollywood news
बॉलीवुड स्टार्स को जयपुर से नोटिस
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Bollywood news: बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, पान मसाला ब्रांड 'विमल' के एक विज्ञापन को लेकर हिंदी फिल्म सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान के अलावा एक्टर अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश जयपुर स्थित जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने जारी किया है। योगेंद्र सिंह नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी जिसके बाद फोरम अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीना और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने बॉलीवुड कलाकारों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।


योगेंद्र ने अभिनेताओं पर केसर की मौजूदगी के दावे करके झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है और कहा है कि यह पान मसाला का विज्ञापन भ्रामक है क्योंकि इस विज्ञापन में कथित तौर पर दावा किया जाता है कि पान मसाले के प्रत्येक दाने में केसर होता है, जिससे केवल लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जाती है। इस कारण कथित भ्रामक विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।


'बोलो जुबां केसरी' टैग लाइन के साथ वाला यह विज्ञापन काफी चर्चा में रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि पान मसाला के पैकेट में केसर है और पान मसाला का पैकेट खोलते ही उससे केसर निकलने लगता है। इस विज्ञापन में शाहरुख खान, अजय देवगन के अलावा टाइगर श्रॉफ भी नजर आते हैं. पहले सुपरस्टार शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार नजर आते थे, लेकिन अक्षय कुमार के इस विज्ञापन में नजर आने से काफी विवादों में घिरे थे विवाद के बाद उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया।


इससे पहले अक्षय कुमार विमल इलायची के ब्रैंड एंबेसडर भी रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं के कारण अक्षय कुमार ने माफी मांगी थी उसके बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह तंबाकू का समर्थन नहीं करते है और कभी भी उसका विज्ञापन स्वीकार नहीं करेंगे। भले ही कंपनियां इसके लिए करोड़ों रुपये देती हैं। कई साक्षात्कार में भी वह कह चुके हैं कि तंबाकू का विज्ञापन उनके उसूलों के खिलाफ है। फिर भी विमल के विज्ञापन में नजर आ रहे थे। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनको काफी ट्रोल किया गया था।