ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Bollywood News: मिथुन चक्रवर्ती को कलकत्ता हाई कोर्ट से मिली राहत, विवादित टिप्पणी पर पुलिस नहीं कर सकेगी जांच

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने विवादित बयान के कारण। हाल ही में कलकत्ता हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली

Bollywood News
Bollywood News
© Bollywood News
User1
3 मिनट

Bollywood News: भाजपा नेता और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को विवादित टिप्पणी से जुड़े मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष ने मंगलवार को कोलकाता के बिधाननगर दक्षिण थाने में दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी, जिससे पुलिस अब फिलहाल उनके खिलाफ कोई जांच नहीं कर सकेगी। इस मामले की अगली सुनवाई 20 मई को होगी।


क्या है पूरा मामला?

पिछले साल नवंबर 2024 में मिथुन चक्रवर्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कोलकाता के एक कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता अभियान बैठक के दौरान एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि "हिंदुओं का अपमान करने वाले को वह जिंदा गाड़ देंगे।" इस बयान पर कौशिक साहा नाम के एक व्यक्ति ने बिधाननगर दक्षिण थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। साहा का आरोप था कि मिथुन की यह टिप्पणी भड़काऊ है और इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके बाद बहूबाजार थाने में भी एक और शिकायत दर्ज कराई गई थी। मिथुन चक्रवर्ती ने इन एफआईआर को खारिज कराने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से अब उन्हें राहत मिल गई है।

Bollywood News: मिथुन चक्रवर्ती को कलकत्ता हाई कोर्ट से मिली राहत, विवादित टिप्पणी पर पुलिस नहीं कर सकेगी जांच

मिथुन चक्रवर्ती की प्रतिक्रिया का इंतजार

हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब मिथुन चक्रवर्ती की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। यह पहला मौका नहीं है जब वह किसी विवाद को लेकर चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी उनके बेबाक बयानों ने सुर्खियां बटोरी हैं।


अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगे मिथुन

राजनीति से अलग, अगर मिथुन चक्रवर्ती के फिल्मी करियर पर नजर डालें, तो वह आज भी बड़े पर्दे पर अपनी शानदार स्क्रीन प्रजेंस से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। उनकी अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर' है, जिसका निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री कर रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें मिथुन की झलक दिखी है। यह फिल्म 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले मिथुन ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। अब देखना होगा कि उनकी आगामी फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।