ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bollywood News: आरुषि निशंक ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

अभिनेत्री और प्रोड्यूसर आरुषि निशंक हाल ही में प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों को लेकर चर्चा में थीं। सोशल मीडिया पर उनकी सर्जरी को लेकर कई तरह की बातें हो रही थीं, लेकिन अब उन्होंने इस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

Bollywood News
Bollywood News
© Bollywood News
User1
3 मिनट

Bollywood News: अभिनेत्री और प्रोड्यूसर आरुषि निशंक हाल ही में प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों को लेकर चर्चा में थीं। सोशल मीडिया पर उनकी सर्जरी को लेकर कई तरह की बातें हो रही थीं, लेकिन अब उन्होंने इस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। आरुषि ने साफ तौर पर इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति सर्जरी करवाना चाहता है, तो यह उसकी निजी पसंद होती है, लेकिन वह खुद ऐसी किसी प्रक्रिया में दिलचस्पी नहीं रखतीं।


ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, आरुषि निशंक ने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए कहा, "इन लोगों में जीवन को लेकर कोई ईमानदारी नहीं है। इन्हें जब भी किसी महिला को बिना किसी कारण के शर्मिंदा करने का मौका मिलता है, तो वे जरा भी नहीं कतराते। अगर कोई व्यक्ति ग्लैमरस नहीं दिखता, तो उसे इंडस्ट्री के लिए अयोग्य माना जाता है, और अगर वह तैयार होकर सामने आता है, तो उस पर सर्जरी कराने के आरोप लगा दिए जाते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं परफेक्ट नहीं हूं, कोई भी नहीं होता, लेकिन मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं जैसी भी हूं, स्वाभाविक हूं। मैंने कोई बोटोक्स, फिलर या प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है।" उन्होंने ट्रोलर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि वे झूठी अफवाहें फैलाना बंद करें।


प्लास्टिक सर्जरी करवाना निजी पसंद

आरुषि ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा, "हर किसी का अपना तरीका होता है और प्लास्टिक सर्जरी करवाना व्यक्ति की निजी पसंद होती है। लेकिन मैं सिर्फ अपने बारे में बात कर सकती हूं और स्पष्ट कर सकती हूं कि मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है और न ही इसकी जरूरत महसूस करती हूं। इसलिए इन अफवाहों को अब बंद कर देना चाहिए।"


वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं आरुषि

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो आरुषि निशंक जल्द ही 'तारिणी' में नजर आएंगी। यह फिल्म महिला नौसेना कर्मियों के जीवन पर आधारित होगी और इसमें उनके संघर्ष व सफलता की कहानी को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा, आरुषि कई और प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं।